उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार का 10वां बजट पेश होने से पहले सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के एक सांसद का पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। करीब एक साल पुराने इस वीडियो में पाकिस्तानी सांसद अपनी नेशनल असेंबली में भाषण के दौरान उत्तर प्रदेश की आर्थिक स्थिति और बजट प्रबंधन की तुलना पाकिस्तान की फेडरल सरकार से करते नजर आ रहे हैं।
संसद में यूपी की अर्थव्यवस्था का किया जिक्र
वायरल वीडियो जुलाई 2025 के आसपास का बताया जा रहा है, जिसमें पाक सांसद ने कहा था कि भारत का एक राज्य होने के बावजूद उत्तर प्रदेश बजट और टैक्स कलेक्शन के मामले में पूरे पाकिस्तान से आगे निकल गया है। उन्होंने भाषण के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार की आर्थिक नीतियों और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की प्रशंसा भी की थी।
पाकिस्तानी सांसद ने संसद में बड़ा खुलासा किया! पाकिस्तान का पूरा राष्ट्रीय बजट सिर्फ 62 बिलियन डॉलर है, जबकि भारत के उत्तर प्रदेश का अकेला राज्य बजट 97 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया है।
पाकिस्तान की कुल राजस्व (रेवेन्यू) 50 बिलियन डॉलर
उत्तर प्रदेश की कुल राजस्व 80 बिलियन डॉलर
यह… pic.twitter.com/WsAamLxWrg
— One India News (@oneindianewscom) February 11, 2026
बजट और टैक्स आंकड़ों की तुलना
वीडियो में सांसद ने दावा किया था कि उस समय पाकिस्तान का कुल बजट करीब 62 अरब डॉलर था, जबकि उत्तर प्रदेश का बजट लगभग 97 अरब डॉलर बताया गया। इसके अलावा उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का टैक्स रेवेन्यू करीब 50 अरब डॉलर था, जबकि उत्तर प्रदेश का टैक्स संग्रह 80 अरब डॉलर तक पहुंच चुका था। हालांकि ये आंकड़े जुलाई 2025 के हैं और वर्तमान में इनमें बदलाव संभव है।
सोशल मीडिया पर फिर चर्चा में वीडियो
भारत में सोशल मीडिया यूजर्स ने इस वीडियो को “योगी मॉडल” की सार्वजनिक प्रशंसा के तौर पर शेयर किया, जबकि पाकिस्तान में यह क्लिप राजनीतिक बहस का विषय बन गया था। कुछ पाक नेताओं ने इसे आधार बनाकर अपनी सरकार की वित्तीय नीतियों और विकास योजनाओं पर सवाल भी उठाए थे।
इसी बीच उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार आज करीब 9 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश करने जा रही है। 2027 विधानसभा चुनाव से पहले वित्त मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा कई नई घोषणाओं और योजनाओं की उम्मीद जताई जा रही है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel