मुंबई के मुलुंड (पश्चिम) इलाके में शनिवार (14 फरवरी) दोपहर एक बड़ा मेट्रो हादसा हो गया। एलबीएस रोड पर जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी के पास निर्माणाधीन मेट्रो पिलर का सीमेंट का भारी हिस्सा अचानक नीचे गिर गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
ऑटो रिक्शा पर गिरा मेट्रो पिलर का हिस्सा
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पिलर का बड़ा हिस्सा सड़क से गुजर रहे एक ऑटो रिक्शा पर गिर गया। हादसे में ऑटो में सवार 3 से 4 लोग घायल बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।
ट्रैफिक प्रभावित, जांच शुरू
हादसे के बाद एलबीएस रोड पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। प्रशासन और संबंधित एजेंसियां मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने और यातायात सामान्य करने में जुट गई हैं। अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है ताकि हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel