पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिफाइड रिवीजन (SIR) को लेकर सियासी जंग लगातार तेज होती जा रही है। राज्य की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एसआईआर प्रक्रिया के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोले हुए हैं और केंद्र सरकार तथा चुनाव आयोग पर निशाना साध रही हैं। इसी राजनीतिक माहौल के बीच बुधवार को बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास पहुँचे और उन्हें एन्यूमरेशन फॉर्म सौंपा।
जानकारी के मुताबिक, बीएलओ ने ममता बनर्जी के निर्धारित बूथ के तहत उनके आवास में पहुँचकर औपचारिक रूप से फॉर्म उपलब्ध कराया। परिवार के सदस्यों ने पुष्टि की कि बीएलओ ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की और फॉर्म उनके आवास स्थित कार्यालय में जमा कराया गया। फॉर्म भरे जाने के बाद बीएलओ पुनः उसे लेने के लिए आएँगे।
बंगाल: हाथ में संविधान की आड़ लेकर सड़क पर उतरीं सीएम ममता बनर्जी, SIR के बहाने केंद्र पर कीचड़ उछाला
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मंगलवार को हाथ में संविधान की प्रतिलिपि थामे सड़क पर उतरीं और चुनाव आयोग के विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ नाटकीय रैली… pic.twitter.com/uf05fQNhG1
— One India News (@oneindianewscom) November 6, 2025
बीएलओ के घर पहुँचने के दौरान एक दिलचस्प वाकया भी सामने आया। जब बीएलओ फॉर्म सौंपने के लिए सीएम ममता के घर पहुँचे, तो सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक दिया और फॉर्म अपने पास लेने की बात कही। लेकिन बीएलओ ने स्पष्ट कहा कि चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार फॉर्म सीधे मुख्यमंत्री को ही सौंपा जा सकता है। इसके बाद सुरक्षा जांच के उपरांत उन्हें सीएम के कार्यालय में भेजा गया, जहाँ ममता बनर्जी ने खुद फॉर्म स्वीकार किया और बताया कि भरने के बाद इसकी सूचना दी जाएगी।
गौरतलब है कि ममता बनर्जी ने हाल ही में कोलकाता में SIR के खिलाफ एक बड़ी रैली निकाली थी। उन्होंने इस प्रक्रिया को ‘साइलेंट, इनविजिबल रिगिंग’ बताते हुए भाजपा और चुनाव आयोग पर मिलीभगत का आरोप लगाया था। एसआईआर को लेकर टीएमसी और भाजपा आमने-सामने हैं। ऐसे में बीएलओ के द्वारा स्वयं मुख्यमंत्री के घर पहुँचकर एन्यूमरेशन फॉर्म सौंपना वोटरों के लिए भी एक महत्वपूर्ण संकेत माना जा रहा है—विशेष रूप से इसलिए, क्योंकि टीएमसी की शीर्ष नेता स्वयं एसआईआर के विरोध का आह्वान कर चुकी हैं।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel