वंदे मातरम राष्ट्रगीत के 150 वर्ष पूरे होने पर देशभर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी क्रम में 7 नवंबर को देश के 150 ऐतिहासिक स्थानों पर वंदे मातरम का सामूहिक गायन होगा, जिसमें भाजपा के सभी नेता अपने-अपने क्षेत्रों में शामिल होंगे। बुधवार को भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने 7 नवंबर से 26 नवंबर तक वंदे मातरम् गायन अभियान की घोषणा की है, जिसके तहत कारगिल से लेकर अंडमान-निकोबार के सेलुलर जेल तक 150 स्थलों पर कार्यक्रम आयोजित होंगे।
राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ की रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में केंद्र सरकार द्वारा 7 नवंबर 2025 से देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।#VandeMataram #VandeMataram150 #NationalAnthem #BankimChandra #Patriotism
[ Vande Mataram, 150 years, national song,… pic.twitter.com/2g5MtL5KpX
— One India News (@oneindianewscom) November 6, 2025
तरुण चुग ने बताया कि 8 से 26 नवंबर के बीच देशभर में कई विशेष आयोजनों की श्रृंखला चलेगी। इनमें निबंध प्रतियोगिताएँ, चित्रकला प्रदर्शनी, स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित विविध गतिविधियाँ शामिल होंगी। इस अभियान का उद्देश्य राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के ऐतिहासिक महत्व और उसकी राष्ट्रीय चेतना को एक बार फिर रेखांकित करना है।
सूत्रों के अनुसार, 7 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित वंदे मातरम गायन कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। इसके बाद वे अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे, जहाँ वे नई वाराणसी-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएँगे और स्थानीय भाजपा नेताओं से मुलाकात करेंगे।
गौरतलब है कि राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् की रचना 1875 में बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय ने की थी। इसका पहला सार्वजनिक गायन 1896 में गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर ने कोलकाता में किया था। वर्ष 1950 में डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने वंदे मातरम् को राष्ट्रगीत का दर्जा प्रदान किया। स्वतंत्रता संग्राम के समय यह गीत राष्ट्रवाद, एकता और ब्रिटिश शासन के विरुद्ध संघर्ष का सशक्त प्रतीक बन गया था।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel