click
One India News
  • Home
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
Reading: मन की बात में ज़िक्र, फ्रांस के म्यूजियम की तस्वीर से खुला बौद्ध स्थल का सदियों पुराना रहस्य
Share
Aa
One India News
Aa
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
  • Sports
  • Health
  • Agriculture
  • Religious
  • Utilitiy
Search
  • વિષયો
    • Top News
    • India
    • World
    • Elections
    • Cricket
    • Podcast
    • Business
    • Technology
    • Entertainment
    • Lifestyle
    • Education
    • Sports
    • Health
    • Agriculture
    • Utilitiy
    • Religious
Follow US
  • Advertise
© 2023 One India News. All Rights Reserved.
One India News > News > India > मन की बात में ज़िक्र, फ्रांस के म्यूजियम की तस्वीर से खुला बौद्ध स्थल का सदियों पुराना रहस्य
IndiaJammu and KashmirTop NewsWorld

मन की बात में ज़िक्र, फ्रांस के म्यूजियम की तस्वीर से खुला बौद्ध स्थल का सदियों पुराना रहस्य

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत का उल्लेख करते हुए इस महत्वपूर्ण खोज की जानकारी साझा की।

Last updated: 2025/12/29 at 2:59 PM
One India News Team
Share
3 Min Read
SHARE

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के ज़ेहनपोरा में मिली कुषाणकालीन बौद्ध स्तूप की खोज एक बार फिर चर्चा में है। हालिया खुदाई में यहां बौद्ध स्तूप, दीवारें, मिट्टी के बर्तन और तांबे की कलाकृतियाँ मिली हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत का उल्लेख करते हुए इस महत्वपूर्ण खोज की जानकारी साझा की।

पीएम मोदी ने कहा कि ज़ेहनपोरा इलाके में वर्षों से कुछ ऊँचे-ऊँचे टीले दिखाई देते थे, लेकिन स्थानीय लोगों को उनके महत्व का अंदाज़ा नहीं था। बाद में जब पुरातत्वविदों की नजर इन टीलों पर पड़ी, तो वैज्ञानिक अध्ययन शुरू हुआ। ड्रोन के ज़रिये हवाई तस्वीरें ली गईं और ज़मीन की मैपिंग की गई, जिससे यह साफ हुआ कि ये टीले प्राकृतिक नहीं, बल्कि किसी बड़ी संरचना के अवशेष हैं।

बारामूला के जेहनपोरा का बौद्ध परिसर बताता है कि जम्मू-कश्मीर की सांस्कृतिक पहचान कितनी प्राचीन और समृद्ध रही है। यहां के बौद्ध स्तूपों का पता जिस तरह से चला, उसकी कहानी भी बहुत दिलचस्प है!#MannKiBaat pic.twitter.com/rw5UxMXva8

— Narendra Modi (@narendramodi) December 28, 2025

इस शोध के दौरान इन अवशेषों का एक हैरान करने वाला संबंध फ्रांस से जुड़ा। पीएम मोदी ने बताया कि फ्रांस के एक म्यूजियम के आर्काइव में तीन बौद्ध स्तूपों वाली एक पुरानी और धुंधली तस्वीर मिली। यह तस्वीर 2023 में कश्मीर विश्वविद्यालय के पुरातत्व के सहायक प्रोफेसर डॉ. मोहम्मद अजमल शाह को मिली थी। इस दुर्लभ तस्वीर ने ज़ेहनपोरा साइट के ऐतिहासिक महत्व को समझने में अहम भूमिका निभाई।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस तस्वीर के आधार पर यह पुष्टि हुई कि यह स्थल करीब दो हजार साल पुराना है, जब कश्मीर में कुषाण वंश का शासन था। इन अवशेषों से बौद्ध संस्कृति के विकास और प्रसार में कश्मीर की महत्वपूर्ण भूमिका सामने आती है। यह क्षेत्र लंबे समय तक शिक्षा, अध्यात्म और सांस्कृतिक मेलजोल का बड़ा केंद्र रहा है।

Kashmir’s 2,000-year-old history

In Baramulla, J&K, there is a place called Zehanpora. For years, people had been seeing some tall mounds there. A scientific study of these mounds was initiated. It turned out that these mounds were the remains of a large structure built by… pic.twitter.com/vMqqNtTQUa

— MyGovIndia (@mygovindia) December 28, 2025

पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि ऐसी विरासत को समझना और संरक्षित करना बेहद ज़रूरी है, क्योंकि इससे सांस्कृतिक गर्व बढ़ता है और नई पीढ़ी अपने इतिहास से जुड़ती है। उन्होंने कहा कि यह खोज दिखाती है कि कैसे टेक्नोलॉजी, इतिहास और अंतरराष्ट्रीय सहयोग मिलकर भारत के अतीत के अनदेखे पहलुओं को सामने ला सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि ज़ेहनपोरा में चल रहा यह प्रोजेक्ट जम्मू और कश्मीर डिपार्टमेंट ऑफ आर्काइव्स, आर्कियोलॉजी एंड म्यूजियम्स (DAAM), सेंटर ऑफ सेंट्रल एशियन स्टडीज और कश्मीर विश्वविद्यालय का संयुक्त प्रयास है। खुदाई में बौद्ध स्तूपों के अलावा दीवारें, तांबे की कलाकृतियाँ, कुषाणकालीन सिरेमिक और एक शहरी बस्ती परिसर (संभावित चैत्य और विहार) के प्रमाण मिले हैं।

इन खोजों से पता चलता है कि प्राचीन कश्मीर हिमालय, मध्य एशिया और भारतीय मैदानों को जोड़ने वाले व्यापारिक मार्गों के चौराहे पर स्थित था। अब तक मिले अवशेष एक समृद्ध समुदाय, मजबूत सांस्कृतिक परंपरा और गांधार कला शैली से जुड़े प्रभावों की ओर इशारा करते हैं। आगे की खुदाई में और महत्वपूर्ण खुलासे होने की उम्मीद है।

हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे

Like, Share and Subscribe our YouTube channel

🔗 https://www.youtube.com/@oneindianewscom

🔗 https://www.youtube.com/@oneindianewscom-Gujarat

You Might Also Like

गुजरात पुलिस का बड़ा एक्शन: ‘ऑपरेशन म्यूल हंट 1.0’ में 2289 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश, 638 आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर हिंसा: मामूली विवाद से भड़की खौफनाक वारदात, युवक की मौत के बाद चक्काजाम, 6 आरोपी गिरफ्तार

असम नलबाड़ी मर्डर केस: बहन को बचाने में गई युवक की जान, मुख्य आरोपी रोज अली पुलिस मुठभेड़ में ढेर

लखनऊ में CM योगी का बड़ा संदेश: बच्चों को मोबाइल नहीं, रचनात्मकता की ओर करें प्रेरित

“दोस्ती की आड़ में छुरेबाजी बर्दाश्त नहीं” — बिजनौर में CM योगी का सख्त संदेश

TAGGED: @india, @narendramodi, Archaeology and Museums, Baramulla, breakingnews, Buddhist stupa, Central Asia, Centre of Central Asian Studies, cultural tradition, currentnews, Department of Archives, Dr. Mohammad Ajmal Shah, france, hindinews, indian, internationalnews, jammu and kashmir, Kashmir Himalayas, Kushan dynasty, Kushan-era Buddhist stupa, latestnews, MANN KI BAAT, oneindianews, Prime Minister Narendra Modi, prosperous community, soil, topnews, University of Kashmir, walls, Zehanpora, आर्कियोलॉजी एंड म्यूजियम्स, कश्मीर विश्वविद्यालय, कश्मीर हिमालय, कुषाण वंश, कुषाणकालीन बौद्ध स्तूप, जम्मू कश्मीर, ज़ेहनपोरा, डिपार्टमेंट ऑफ आर्काइव्स, डॉ. मोहम्मद अजमल शाह, दीवारें, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, फ्रांस, बारामूला, बौद्ध स्तूप, भारतीय, मध्य एशिया, मन की बात, मिट्टी, समृद्ध समुदाय, सांस्कृतिक परंपरा, सेंटर ऑफ सेंट्रल एशियन स्टडीज

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
One India News Team December 29, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एंजेल चकमा के पिता से की फोन पर बात, आरोपियों को सख्त सजा दिलाने का दिया आश्वासन
Next Article महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर के भाई-भाभी लड़ेंगे BMC चुनाव, BJP ने दोनों को दिया टिकट

ad1 300×250

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
- Advertisement -

Latest News

गुजरात पुलिस का बड़ा एक्शन: ‘ऑपरेशन म्यूल हंट 1.0’ में 2289 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश, 638 आरोपी गिरफ्तार
India Top News June 1, 2026
बलरामपुर हिंसा: मामूली विवाद से भड़की खौफनाक वारदात, युवक की मौत के बाद चक्काजाम, 6 आरोपी गिरफ्तार
India Top News Uttar Pradesh June 1, 2026
असम नलबाड़ी मर्डर केस: बहन को बचाने में गई युवक की जान, मुख्य आरोपी रोज अली पुलिस मुठभेड़ में ढेर
Assam India Top News June 1, 2026
लखनऊ में CM योगी का बड़ा संदेश: बच्चों को मोबाइल नहीं, रचनात्मकता की ओर करें प्रेरित
India Top News Uttar Pradesh June 1, 2026

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Loading
One India News
Follow US

© 2023 One India News. All Rights Reserved.

  • Privacy Policy

We use cookies to personalise content and ads, to provide social media features and to analyse our traffic. We also share information about your use of our site with our social media, advertising and analytics partners who may combine it with other information that you’ve provided to them or that they’ve collected from your use of their services. .

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?
One India News
Powered by  GDPR Cookie Compliance
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.

Strictly Necessary Cookies

Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.