अमेरिका-इजरायल के ईरान पर हमलों के बाद पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर भारतीय विमानन सेवाओं पर साफ दिख रहा है। Indira Gandhi International Airport से आज 80 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गईं। इनमें 36 आगमन (लैंडिंग) और 44 प्रस्थान (टेकऑफ) उड़ानें शामिल हैं। दुबई से आने-जाने वाली कई फ्लाइट्स भी प्रभावित हुई हैं।
हालांकि, दुबई और अन्य खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों के लिए राहत की खबर है—IndiGo और Akasa Air जेद्दा के लिए विशेष उड़ानें संचालित कर रही हैं।
स्पाइसजेट की 14 उड़ानें रद्द
SpiceJet ने 3 मार्च को 14 उड़ानें रद्द कीं। इनमें कालीकट, दिल्ली, मुंबई, पुणे, अमृतसर और मदुराई से दुबई जाने वाली फ्लाइट्स शामिल हैं। दुबई से दिल्ली, मुंबई, पुणे, अमृतसर, मदुराई, जयपुर और कोच्ची की उड़ानें भी रद्द की गईं।
एयरलाइन ने 4 मार्च को भी दुबई-जयपुर और दुबई-पुणे सेक्टर की दो उड़ानें रद्द करने की घोषणा की है।

इंडिगो की जेद्दा के लिए 4 विशेष उड़ानें
IndiGo ने 3 मार्च को जेद्दा से मुंबई, हैदराबाद और अहमदाबाद के लिए 4 विशेष उड़ानें शुरू करने का फैसला किया है। ये उड़ानें उन यात्रियों के लिए हैं, जिनकी बुकिंग पहले से थी लेकिन मौजूदा संकट के कारण वे यात्रा नहीं कर पाए।
अकाशा एयर की 6 विशेष उड़ानें (3-4 मार्च)
Akasa Air 3 और 4 मार्च को जेद्दा के लिए 6 विशेष उड़ानें संचालित करेगी।
3 मार्च (स्थानीय समयानुसार):
-
QP 561: मुंबई – जेद्दा (शाम 7:20 बजे)
-
QP 562: जेद्दा – मुंबई (रात 11:55 बजे)
4 मार्च:
-
QP 561: मुंबई – जेद्दा (शाम 7:20 बजे)
-
QP 562: जेद्दा – मुंबई (रात 11:55 बजे)
-
QP 563: अहमदाबाद – जेद्दा (शाम 5:45 बजे)
-
QP 564: जेद्दा – अहमदाबाद (रात 9:50 बजे)
एयरलाइन ने स्पष्ट किया है कि संचालन सुरक्षा स्थिति पर निर्भर करेगा और हालात बदलने पर समयसारिणी में संशोधन हो सकता है।
1,117 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द
पश्चिम एशिया में संघर्ष के चलते 28 फरवरी से शुरू हुए तीन दिनों में भारतीय एयरलाइंस ने 1,117 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द की हैं। सोमवार को देश के चार प्रमुख हवाई अड्डों—दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और चेन्नई—पर 300 से अधिक उड़ानें रद्द रहीं।
कई मध्य पूर्वी देशों के हवाई क्षेत्र बंद होने से उड़ानों के संचालन पर व्यापक असर पड़ा है।
यात्रियों के लिए सलाह
एयरलाइंस ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी उड़ान की स्थिति की पुष्टि के लिए आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन से संपर्क करें। मध्य पूर्व की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और हालात सामान्य होने पर सेवाएं बहाल की जाएंगी।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel