झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक शिबू सोरेन का आज 81 वर्ष की उम्र में दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। शिबू सोरेन, जिन्हें ‘दिशोम गुरु’ के नाम से जाना जाता था, आदिवासी समाज के एक प्रखर और प्रभावशाली नेता थे। उनके निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताते हुए X (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, “शिबू सोरेन जी एक ज़मीनी नेता थे, जिन्होंने जनता के प्रति अटूट समर्पण के साथ सार्वजनिक जीवन में तरक्की की। वे आदिवासी समुदायों, गरीबों और वंचितों को सशक्त बनाने के लिए विशेष रूप से प्रतिबद्ध थे। उनके निधन से दुःख हुआ। मेरी संवेदनाएँ उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी से बात की और संवेदना व्यक्त की। ओम शांति।”
Shri Shibu Soren Ji was a grassroots leader who rose through the ranks of public life with unwavering dedication to the people. He was particularly passionate about empowering tribal communities, the poor and downtrodden. Pained by his passing away. My thoughts are with his…
— Narendra Modi (@narendramodi) August 4, 2025
वहीं, उनके पुत्र और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पिता के निधन पर गहरा शोक जताते हुए कहा, “आज मैं शून्य हो गया हूं।”
आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं।
आज मैं शून्य हो गया हूँ…
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) August 4, 2025
देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि शिबू सोरेन जीवन भर समाज के कमजोर वर्गों, विशेषकर आदिवासी समुदाय के अधिकारों के लिए संघर्ष करते रहे।
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और देश के वरिष्ठतम नेताओं में से एक, श्री शिबू सोरेन जी झारखंड के उन क़द्दावर नेताओं में गिने जाते थे जिन्होंने समाज के कमजोर वर्गों विशेषरूप से जनजातीय समाज के अधिकारों और उनके सशक्तिकरण के लिए आजीवन संघर्ष किया। वे हमेशा ज़मीन और जनता से जुड़े रहे।…
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) August 4, 2025
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने भी कल्पना सोरेन को संदेश भेजकर शोक व्यक्त किया और कहा कि यह हम सभी के लिए बेहद दुखद समाचार है। झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने शिबू सोरेन के निधन को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए उन्हें जनजातीय अस्मिता और अधिकारों के सशक्त स्वर कहा। देश ने आज एक जननेता और समाज के सच्चे प्रहरी को खो दिया।
पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है।
राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। pic.twitter.com/b5MGAKp1gr
— Santosh Gangwar (@santoshgangwar) August 4, 2025
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel