देश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच Narcotics Control Bureau (NCB) को बड़ी सफलता मिली है। ‘ऑपरेशन रेजपिल’ के तहत एजेंसी ने पहली बार भारत में कैप्टागन नाम की खतरनाक ड्रग की बड़ी खेप जब्त की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 182 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
इस कार्रवाई में एक विदेशी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि इस ड्रग की खेप भारत के रास्ते मिडिल ईस्ट देशों में भेजी जानी थी।
भारत को ट्रांजिट रूट बनाने की साजिश नाकाम
जांच एजेंसियों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर भारत को ट्रांजिट रूट के रूप में इस्तेमाल करना चाहते थे। लेकिन NCB की सतर्कता से इस बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ हो गया।
Amit Shah ने इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि भारत को ड्रग्स मुक्त बनाने के लिए सरकार ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत सख्त कदम उठा रही है।
Modi govt is resolved for a ‘Drug-Free India’.
Glad to share that through ‘Operation RAGEPILL’, our agencies have achieved the first-ever seizure of Captagon, the so-called “Jihadi Drug”, worth ₹182 crore.
The busting of the drug consignment destined for the Middle East and…
— Amit Shah (@AmitShah) May 16, 2026
क्या है कैप्टागन (Captagon)?
कैप्टागन फेनेटाइलीन नाम की सिंथेटिक ड्रग का ब्रांड नाम है, जिसे 1960 के दशक में ADHD, डिप्रेशन और नार्कोलेप्सी जैसी बीमारियों के इलाज के लिए विकसित किया गया था। लेकिन इसके नशे और लत लगाने वाले प्रभाव के कारण 1980 के दशक में इस पर प्रतिबंध लगा दिया गया।
आज अवैध रूप से बनाई जा रही कैप्टागन गोलियों में एम्फेटामिन, कैफीन और अन्य खतरनाक रसायन मिलाए जाते हैं, जो मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर गंभीर असर डालते हैं।
‘जिहादी ड्रग’ क्यों कहा जाता है?
पश्चिम एशिया, खासकर सीरिया के गृहयुद्ध के दौरान, इस ड्रग का इस्तेमाल आतंकी संगठनों द्वारा किया जाने के आरोप लगे। कहा जाता है कि यह ड्रग लड़ाकों में डर कम करने, लंबे समय तक जागे रहने और ऊर्जा बढ़ाने के लिए इस्तेमाल होती थी। इसी कारण इसे ‘जिहादी ड्रग’ कहा जाने लगा।
आगे भी जारी रहेगा अभियान
सुरक्षा एजेंसियों ने संकेत दिए हैं कि अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क के खिलाफ अभियान और तेज किया जाएगा। सरकार का कहना है कि देश को नशामुक्त बनाने और युवाओं को सुरक्षित रखने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel