इंडिया ब्लॉक द्वारा उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज बी. सुदर्शन रेड्डी के नाम की घोषणा के साथ ही उपराष्ट्रपति चुनाव की जंग और तेज हो गई है। वहीं एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने आज औपचारिक रूप से नामांकन दाखिल कर दिया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री, एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री मौजूद रहे। खास बात यह रही कि पहले सेट के नामांकन पत्र में स्वयं प्रधानमंत्री मोदी पहले प्रस्तावक बने और उनके हस्ताक्षर किए गए। कुल चार सेट नॉमिनेशन दाखिल किए गए, जिनमें हर सेट पर 20 प्रस्तावक और 20 अनुमोदक सांसदों के हस्ताक्षर शामिल थे।
#WATCH उपराष्ट्रपति पद के लिए NDA उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में अपना नामांकन दाखिल किया।#VicePresidentElection #NDA #CPRadhakrishnan #NarendraModi #Nomination
[ Vice President, NDA, C.P. Radhakrishnan, Narendra Modi, Nomination ] pic.twitter.com/pwkdEQvGrV
— One India News (@oneindianewscom) August 20, 2025
दूसरी ओर, इंडिया अलायंस ने मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर हुई विपक्षी दलों की बैठक में बी. सुदर्शन रेड्डी के नाम पर सहमति बनाई। सुदर्शन रेड्डी तेलंगाना से ताल्लुक रखते हैं और एक लंबे समय तक न्यायपालिका में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वे आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट में जज रहे, गुवाहाटी हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद पर भी रहे और 2011 में सुप्रीम कोर्ट से रिटायर हुए। हाल ही में तेलंगाना सरकार द्वारा जातिगत सर्वे के आंकड़ों की समीक्षा के लिए बनाई गई कमेटी के अध्यक्ष भी वे ही थे। विपक्ष की ओर से तय किया गया है कि बी. सुदर्शन रेड्डी 21 अगस्त को नामांकन दाखिल करेंगे।
NDA candidate for Vice President post, C.P. Radhakrishnan files his nomination in the presence of PM Narendra Modi. pic.twitter.com/fWhDb0d9EG
— ANI (@ANI) August 20, 2025
दोनों उम्मीदवारों के मैदान में आने के बाद अब सांसदों की खेमेबंदी भी शुरू हो गई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह विपक्षी दलों से एनडीए की ओर से समर्थन जुटाने में सक्रिय हैं, जबकि खुद सीपी राधाकृष्णन भी एनडीए नेताओं और सहयोगी दलों से मुलाकात कर रहे हैं।
#WATCH | NDA candidate for Vice President post, C.P. Radhakrishnan files his nomination in the presence of PM Narendra Modi. pic.twitter.com/CsVolb3mYh
— ANI (@ANI) August 20, 2025
उपराष्ट्रपति चुनाव का शेड्यूल-
- चुनाव आयोग द्वारा अधिसूचना जारी- 07 अगस्त, 2025 (गुरुवार)
- नाम-निर्देशन करने की अंतिम तारीख-21 अगस्त, 2025 (गुरुवार
- नाम-निर्देशनों की संवीक्षा की तारीख- 22 अगस्त, 2025 (शुक्रवार)
- अभ्यर्थिताएं वापस लेने की अंतिम तारीख- 25 अगस्त, 2025 (सोमवार)
- वह तारीख, जिस दिन मतदान, यदि आवश्यक हुआ, करवाया जाएगा- 09 सितंबर, 2025 (मंगलवार)
- मतदान का समय- पूर्वा. 10.00 से अप. 05.00 बजे तक
- वह तारीख, जिस दिन मतगणना, यदि आवश्यक हुई, करवाई जाएगी- 09 सितंबर, 2025 (मंगलवार)