रणवीर सिंह ने हाल ही में IFFI (इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया) में कांतारा: चैप्टर-1 की एक झलक की नकल की। इसके बाद इस पर विवाद खड़ा हो गया। नेटिज़न्स द्वारा ट्रोल किए जाने के बाद रणवीर ने सार्वजनिक रूप से माफी माँगी। उनका कहना था कि उनका उद्देश्य किसी का मज़ाक उड़ाना नहीं बल्कि श्रद्धांजलि देना था।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, IFFI 2025 के समापन समारोह में रणवीर सिंह ने ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा के एक दृश्य की नकल की। उन्होंने देवी को ‘भूत’ कहकर संबोधित किया और इसे मज़ाकिया अंदाज में पेश किया। मंच पर दर्शकों से उन्होंने यह भी पूछा कि क्या वे उन्हें कांतारा 3 में देखना पसंद करेंगे।
उस समय ऋषभ शेट्टी भी मंच पर मौजूद थे और वे इस प्रस्तुति पर हँसते हुए दिखाई दे रहे थे। लेकिन जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, कई दर्शकों और प्रशंसकों ने इसे असम्मानजनक बताया और रणवीर सिंह को ट्रोल करने लगे।

विवाद बढ़ने पर रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक बयान जारी किया। उन्होंने लिखा कि उनका उद्देश्य केवल ऋषभ शेट्टी के शानदार अभिनय को सम्मान देने का था। रणवीर ने कहा कि एक अभिनेता के रूप में वे समझते हैं कि उस दृश्य को निभाना कितना चुनौतीपूर्ण था, और उनकी नकल एक तरह की श्रद्धांजलि थी। अंत में उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी को उनकी प्रस्तुति से ठेस पहुँची है, तो वे दिल से माफी माँगते हैं।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel