श्रीलंका में चक्रवात ‘दितवाह’ से आई विनाशकारी बाढ़ के बाद भारत ने जिस तेजी और संवेदनशीलता के साथ ‘ऑपरेशन सागर बंधू’ के तहत राहत सामग्री भेजकर मानवीय सहायता पहुँचाई, उसी माहौल में पाकिस्तान ने भी श्रीलंका को मदद भेजने का दावा किया। लेकिन यह कदम उलटा पाकिस्तान पर ही भारी पड़ गया—क्योंकि सोशल मीडिया पर सामने आए खुलासों ने उसकी अंतरराष्ट्रीय छवि को गहरी चोट पहुँचाई है।
पाकिस्तान ने श्रीलंका को एक्सपायर हो चुके खाद्य पैकेट भेजे।#Pakistan #SriLanka #ExpiredFood #FoodAidScam #PakistanAid
[ Pakistan, Sri Lanka, Expired Food, Aid Scandal, Humanitarian Aid ] pic.twitter.com/e6aHsRPb1L
— One India News (@oneindianewscom) December 2, 2025
सोशल मीडिया पर हुआ बड़ा खुलासा
कोलंबो में पाकिस्तान हाई कमीशन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर दावा किया था कि वह श्रीलंका के साथ खड़ा है और राहत सामग्री भेज रहा है। लेकिन कुछ ही घंटे में यह पोस्ट रहस्यमय तरीके से डिलीट कर दिया गया। इसी बीच कई सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि पाकिस्तान की ओर से भेजे गए राहत पैकेट में शामिल खाद्य एवं अन्य सामग्री एक साल पहले ही एक्सपायर हो चुकी थी।

इन आरोपों के बाद पाकिस्तानी राहत सामग्री की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर वायरल होने लगे। इसके साथ ही यह चर्चा भी उठने लगी कि पाकिस्तान ने यह राहत बौद्ध–बहुल श्रीलंका को केवल दिखावे के लिए भेजी, और कुछ यूजर्स ने इसे पाकिस्तान की धार्मिक कट्टर मानसिकता से जोड़कर आलोचना की—कि उन्होंने ‘काफिर’ समझे जाने वाले समुदाय के लिए सम्मानजनक सहायता भी नहीं भेजी।
पाकिस्तान की फजीहत
एक्सपायर और बेकार राहत सामान भेजने के आरोपों ने पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शर्मिंदगी का सामना कराया। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने कहा कि किसी आपदा में फंसे देश को घटिया या एक्सपायर सामग्री भेजना सिर्फ़ गैर–जिम्मेदारी नहीं, बल्कि मानवता के खिलाफ़ एक अपमानजनक कृत्य है।
कई लोगों ने पूछा कि जब पाकिस्तान अपनी आर्थिक स्थिति संभाल नहीं पा रहा, तो वह राहत भेजने का दिखावा क्यों कर रहा है? कई यूजर्स ने यह भी कहा कि यह हादसा पाकिस्तान की विदेश नीति और कूटनीतिक समझ की कमजोरी को उजागर करता है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel