उत्तर प्रदेश के Agra के ताजनगरी फेज-2 इलाके में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां जिप लाइन की पुली का लॉक टूटने से एक बच्चे की 45 फीट ऊंचाई से गिरकर मौत हो गई।
घटना रविवार (24 मई 2026) की शाम की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, फिरोजाबाद के चूड़ी व्यापारी पंकज अग्रवाल का बेटा कुनाल जिप लाइन पर चढ़ा था। वह करीब 10 फीट ही आगे बढ़ा था कि अचानक पुली का लॉक टूट गया, जिससे वह सीधे नीचे गिर गया।
गंभीर रूप से घायल बच्चे को परिजन तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया है और माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।
बताया जा रहा है कि यह जिप लाइन करीब 45 फीट ऊंची और 120 फीट लंबी थी, जो चौपाटी क्षेत्र में स्थापित की गई थी।
मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जिप लाइन के मालिक और मैनेजर को हिरासत में ले लिया है। Himanshu Gaurav के अनुसार, जिप लाइन को फिलहाल बंद कर दिया गया है और अन्य लोगों की बुकिंग भी रद्द कर दी गई है। साथ ही, लोगों को उनकी राशि वापस की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि परिजनों की लिखित शिकायत के आधार पर जिप लाइन संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा और आगे की जांच जारी है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel