तोहफे देना भारतीय परंपरा का अहम हिस्सा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसे निभाना कभी नहीं भूलते। जापान दौरे पर गए पीएम मोदी अपने साथ खास उपहार लेकर पहुंचे। उन्होंने जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा को चांदी की बनी चॉपस्टिक्स और कीमती पत्थरों से बने पांच रेमन बाउल्स भेंट किए, जिनमें एक बड़ा और चार छोटे बाउल शामिल हैं। इन बाउल्स में आंध्र प्रदेश से लाया गया मूनस्टोन जड़ा है, जो प्रेम, संतुलन और सुरक्षा का प्रतीक माना जाता है। बड़ा बाउल जापानी डोनबुरी और सोबा अनुष्ठानों से प्रेरित है, जबकि इसका बेस राजस्थान के मकराना संगमरमर से बना है, जिस पर पारंपरिक परचिन कारी का काम किया गया है। यह उपहार भारतीय कला और जापानी पाक परंपरा का अनूठा संगम दर्शाता है।
PM Narendra Modi's gift to Prime Minister of Japan, Shigeru Ishiba – Ramen Bowls with Chopsticks
The Vintage Precious Stone Bowls set with Silver Chopsticks is a blend of Indian artistry and Japanese culinary tradition. Featuring a large brown moonstone bowl with four smaller… pic.twitter.com/SIjOs3XZQJ
— ANI (@ANI) August 30, 2025
वहीं, जापानी पीएम की पत्नी योशिको इशिबा के लिए पीएम मोदी एक खास पश्मीना शॉल लेकर गए। यह शॉल लद्दाख की चांगथांगी भेड़ के महीन ऊन से बनी है और कश्मीरी कारीगरों ने इसे हाथ से बुना है। हल्की, मुलायम और गर्म होने की वजह से यह शॉल दुनिया भर में मशहूर है और राजघरानों की शान मानी जाती है। इस पर रस्ट, पिंक और रेड रंग के फूलों की डिज़ाइन बनी है, जो क्लासिक कश्मीरी शिल्प कौशल को दर्शाती है। इसे हाथ से पेंट किए गए पेपर-माशी के डिब्बे में सजाकर रखा गया, जिस पर फूलों और पक्षियों की आकृतियां उकेरी गई हैं। यह तोहफ़ा न केवल सुंदरता बल्कि भारत की सांस्कृतिक विरासत और कलात्मकता का भी प्रतीक है।