लुधियाना में बीएसएफ जवान की बहादुरी
पंजाब के लुधियाना में बीएसएफ के जवान अमन जायसवाल ने अदम्य साहस का परिचय दिया। हादसे में दोनों पैर कट जाने के बावजूद जवान ने हार नहीं मानी और बहादुरी से मदद माँगी। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोग उसकी हिम्मत की तारीफ़ कर रहे हैं।
फोन स्नैचिंग से शुरू हुआ हादसा
घटना शुक्रवार को शाने शान-ए-पंजाब ट्रेन में हुई। जब ट्रेन लुधियाना स्टेशन से जालंधर की ओर निकली और दमोरिया पुल के पास पहुँची, तभी पहले से योजना बनाकर ट्रेन में चढ़े फोन स्नैचर ने अमन का मोबाइल छीन लिया। उस समय वह डिब्बे के शौचालय के पास खड़ा था।
फोन बचाने के चक्कर में गंवाए पैर
अमन ने हिम्मत दिखाते हुए अपना फोन वापस लेने की कोशिश की। इसी दौरान लुटेरे ने उसे ट्रेन से धक्का दे दिया। जवान ट्रेन के नीचे गिर गया और इस हादसे में उसकी दोनों टांगें कट गईं, साथ ही हाथ भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल होकर भी नहीं टूटी हिम्मत
मोबाइल और दोनों पैर खोने के बाद भी अमन ने साहस नहीं छोड़ा। गंभीर हालत में उसने किसी अन्य यात्री के फोन से अपने परिजनों को कॉल करके घटना की जानकारी दी और मदद मांगी। तुरंत उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से डॉक्टरों ने उसे निजी अस्पताल रेफर कर दिया।
बरेली का रहने वाला है अमन
अमन मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बरेली का रहने वाला है। वह पिछले 15 वर्षों से बीएसएफ में सेवा दे रहा है। ट्रांसफर की वजह से वह जालंधर कैंट अपना सामान लेने जा रहा था। उसकी बहादुरी और जज़्बे ने सभी को प्रभावित किया है।
जांच शुरू
घटना के बाद जीआरपी पुलिस ने अज्ञात लुटेरे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जाँच शुरू कर दी है।