प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार, 25 सितंबर 2025 को राजस्थान के बांसवाड़ा शहर पहुँचे, जहां उन्होंने राज्य को विकास की कई महत्वपूर्ण सौगातें दीं। इस अवसर पर उन्होंने पानी, सड़क, स्वास्थ्य और ऊर्जा से जुड़ी कुल ₹1,22,670 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन किया। यह कदम राजस्थान के समग्र विकास और जनजीवन सुधार के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस मौके पर जोधपुर और बीकानेर से दिल्ली कैंट तक चलने वाली तीन नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिससे राज्य में रेलवे कनेक्टिविटी और यात्री सुविधा में सुधार होगा।
#WATCH | राजस्थान: प्रधानमंत्री मोदी, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ बांसवाड़ा में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, जहां से वे केंद्र और राज्य सरकार की 1,22,100 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।#ModiInBanswara #RajasthanDevelopment… pic.twitter.com/PeTlu0XzuS
— One India News (@oneindianewscom) September 25, 2025
साथ ही, पीएम मोदी ने 15,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे, जिसमें समारोह में प्रतीकात्मक रूप से केवल दो युवकों को प्रत्यक्ष रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान (कुसुम) योजना का भी उद्घाटन किया और योजना के लाभार्थियों से संवाद किया। कुसुम योजना के तहत किसानों को रियायती दरों पर सोलर पंप और सौर ऊर्जा आधारित उपकरण खरीदने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी, जिससे ग्रामीण और कृषि क्षेत्र में सौर ऊर्जा का व्यापक उपयोग बढ़ेगा और किसानों की उत्पादन लागत में कमी आएगी।
#WATCH | Banswara, Rajasthan | Prime Minister Narendra Modi flags off three trains:
– Vande Bharat Express Train between Bikaner & Delhi Cantt
– Vande Bharat Express Train between Jodhpur
-Delhi Cantt and Udaipur City – Chandigarh Express
(Source: ANI/DD) pic.twitter.com/hUTbHrHNZ4
— ANI (@ANI) September 25, 2025
इस अवसर पर पीएम मोदी ने नापला की जनता को भी संबोधित किया। अपने संबोधन की शुरुआत उन्होंने माँ त्रिपुरा सुंदरी और माँ माही के नमन से की। उन्होंने जनजातीय समाज के लोगों के साहस और शौर्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि बीजेपी हमेशा इस समाज के साथ खड़ी रही है। पीएम ने विशेष रूप से यह उल्लेख किया कि आज जनजातीय समाज की बेटी द्रौपदी मुर्मू देश की राष्ट्रपति हैं, जो बीजेपी के प्रयासों का परिणाम है।
डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में राजस्थान लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है। आज बांसवाड़ा से हजारों करोड़ रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास प्रदेश की प्रगति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
https://t.co/ZpKglgGMdl
— Narendra Modi (@narendramodi) September 25, 2025
प्रधानमंत्री ने कॉंग्रेस सरकारों पर तीखा निशाना साधते हुए कहा कि राजस्थान में उनके शासनकाल में भ्रष्टाचार और प्रशासनिक अनियमितताएं चरम पर थीं। उन्होंने बताया कि कॉंग्रेस के समय राजस्थान पेपर लीक का केंद्र बन गया था और जल जीवन मिशन में भी भ्रष्टाचार फैला हुआ था। महिलाओं के खिलाफ अत्याचार और बलात्कारियों को संरक्षण देने जैसी घटनाएं आम हो गई थीं। बांसवाड़ा में अवैध शराब का कारोबार भी जोर-शोर से चल रहा था।
#WATCH | Rajasthan | Addressing a public rally in Banswara, PM Modi says, "Our government is healing the wounds caused by Congress's corruption. Rajasthan became a centre for paper leak under the Congress government. Jal Jeevan mission was also sacrificed for corruption. Crime… pic.twitter.com/lHRvJO4m6B
— ANI (@ANI) September 25, 2025
बिजली संकट को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि यदि बिजली होती, तो दुनिया हमारे पास होती, लेकिन देश में कांग्रेस सरकारों ने बिजली के महत्व पर ध्यान ही नहीं दिया। 2014 में जब उन्होंने सेवा संभाली, तब देश में ढाई करोड़ घर ऐसे थे जहां बिजली का कनेक्शन नहीं था। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता के 70 साल बाद भी कई गांवों में बिजली नहीं पहुंची थी, और पोल तक की सुविधा उपलब्ध नहीं थी। ग्रामीण क्षेत्रों में अगर चार से पांच घंटे बिजली आती, तो यह बड़ी उपलब्धि मानी जाती थी। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि लोग चुटकला बनाते थे कि हमारे यहाँ बिजली गई तो खबर नहीं थी, लेकिन बिजली आई तो यह खबर बन जाती थी, और केवल एक घंटे की बिजली आने पर भी लोग उसका जश्न मनाते थे।
प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा राजस्थान के विकास और जनजातीय समाज के सशक्तिकरण के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने राज्यवासियों से आग्रह किया कि वे सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें। साथ ही, उन्होंने ग्रामीण और आदिवासी इलाकों में बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य और ऊर्जा क्षेत्र में सुधार को सुनिश्चित करने की बात कही, जिससे राज्य की आर्थिक और सामाजिक प्रगति में वृद्धि हो।
#WATCH | Rajasthan | Addressing a public rally in Banswara, PM Modi says, "… 2014 ke pehle ki baat kar raha hoon. Yeh jo Bayaan-bahadur bhanti bhanti ke jhooth phaila rahe hain. Congress Sarkar 100 rupay ki khareed pa 31 rupay tax leti thi…"
"You may remember, 11 years ago,… pic.twitter.com/69UqdS0P4W
— ANI (@ANI) September 25, 2025
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel