click
One India News
  • Home
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
Reading: अहिल्याबाई सशक्तिकरण महासम्मेलन में पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी
Share
Aa
One India News
Aa
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
  • Sports
  • Health
  • Agriculture
  • Religious
  • Utilitiy
Search
  • વિષયો
    • Top News
    • India
    • World
    • Elections
    • Cricket
    • Podcast
    • Business
    • Technology
    • Entertainment
    • Lifestyle
    • Education
    • Sports
    • Health
    • Agriculture
    • Utilitiy
    • Religious
Follow US
  • Advertise
© 2023 One India News. All Rights Reserved.
One India News > News > India > अहिल्याबाई सशक्तिकरण महासम्मेलन में पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी
India

अहिल्याबाई सशक्तिकरण महासम्मेलन में पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी आज मध्य प्रदेश के राजधानी भोपाल पहुंचे हैं और यहां देवी अहिल्याबाई सशक्तिकरण महासम्मलेन में भाग ले रहे हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने कई परियोजनाओं की शुरुआत की।

Last updated: 2025/05/31 at 2:25 PM
One India News Team
Share
10 Min Read
SHARE

पीएम नरेंद्र मोदी आज मध्य प्रदेश के राजधानी भोपाल पहुंचे हैं और यहां देवी अहिल्याबाई सशक्तिकरण महासम्मलेन में भाग ले रहे हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने कई परियोजनाओं की शुरुआत की। दरअसल आज माता अहिल्याबाई होल्कर की आज जन्मजयंती है।

#WATCH | Madhya Pradesh | Prime Minister Narendra Modi pays floral tribute to Ahilyabai Holkar during the 'Lokmata Devi Ahilyabai Mahila Sashaktikaran Mahasammelan' programme, at Jamburi Maidan, Bhopal.

(Source: ANI/DD) pic.twitter.com/YXcHTsS135

— ANI (@ANI) May 31, 2025

ऐसे में मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री मोहन भागवत ने पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया। चलिए बताते हैं कि पीएम मोदी ने अपने संबोधन में किन बातों का जिक्र किया है।

#WATCH | Bhopal, Madhya Pradesh | Prime Minister Narendra Modi inaugurates and lays the foundation stone of multiple development projects, including the Datia and Satna airports.

(Source: ANI/DD) pic.twitter.com/T1gjDu6YrG

— ANI (@ANI) May 31, 2025

पीएम मोदी के भाषण की अहम बातें

  •  पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि 140 करोड़ भारतीयों के लिए ये अवसर प्रेरणा का है। राष्ट्रनिर्माण के लिए हो रहे प्रयासों में अपना योगदान देने का है। अहिल्याबाई होल्कर का नाम सुनते ही मन में श्रद्धा का भाव उमड़ पड़ता है। उनके महान व्यक्तित्व के बारे में बोलने के लिए शब्द कम पड़ जाते हैं। देवी अहिल्याबाई प्रतीक हैं कि जब इच्छा शक्ति होती है, दृढ़ प्रतिज्ञा होती है तो परिस्थितियां कितनी भी विपरीत क्यों ना हों, परिणाम लाकर दिखाया जा सकता है। 250- 300 साल पहले जब देश गुलामी की जंजीरों में जकड़ा था, उस समय ऐसे महान कार्य कर जाना कि आने वाले अनेक पीढ़ियां उसकी चर्चा करें, ये कहना तो आसान है करना आसान नहीं था।

#WATCH | Bhopal, Madhya Pradesh | Prime Minister Narendra Modi says, "To increase farmers' income, Lokmata Ahilyabai had told us 250-300 years ago to encourage cotton and spice farming. Even today, after 250-300 years, we have to continuously tell our farmers to practice crop… pic.twitter.com/vx0GFp1p6t

— ANI (@ANI) May 31, 2025

  • पीएम मोदी ने कहा कि अहिल्याबाई ने प्रभु सेवा और जनसेवा इसे कभी अलग नहीं माना। कहते हैं वे हमेशा शिवलिंग अपने साथ लेकर चलती थीं। उस चुनौतीपूर्ण कालखंड में एक राज्य का नेतृत्व कांटों से भरा ताज था। कोई कल्पना कर सकता है कांटों से भरा ताज पहनने जैसा वो काम लेकिन लोकमाता अहिल्याबाई ने अपने राज्य की समृद्धि को नई दिशा दी। उन्होंने गरीब से गरीब को समर्थ बनाने के लिए काम किया। देवी अहिल्याबाई भारत की विरासत की बहुत बड़ी संरक्षक थीं। जब देश की संस्कृति पर हमारे मंदिरों, हमारे तीर्थस्थलों पर हमले हो रहे थे, तब लोकमाता ने उन्हें संरक्षित करने का बेड़ा उठाया। उन्होंने काशी विश्वानाथ सहित पूरे देश में हमारे अनेकों मंदिरों का, हमारे तीर्थों का दोबारा निर्माण कराया। ये मेरा सौभाग्य है कि जिस काशी में लोकमाता अहिल्याबाई ने विकास के इतने काम किए, उस काशी ने मुझे भी सेवा का अवसर दिया है।

#WATCH | Bhopal, Madhya Pradesh | Prime Minister Narendra Modi says, "… Lokmata Ahilyabai used to say that the true meaning of governance is to serve the people and improve their lives. Today's programme takes her thoughts forward. Today, the Indore Metro has been inaugurated.… pic.twitter.com/MOPpQCsBJt

— ANI (@ANI) May 31, 2025

  • पीएम मोदी ने कहा कि आज अगर आप काशी विश्वनाथ महादेव के दर्शन करने जाएंगे तो वहां आपको देवी अहिल्याबाई की मूर्ति भी वहां पर मिलेगी। देवी अहिल्याबाई ने मातृ शक्ति के गौरव के लिए बेटियों की शादी के उम्र के बारे में सोचती थीं। उनकी खुद की शादी छोटी उम्र में हुई थी। उनको पता था कि बेटियों के विकास का रास्ता कौन सा होना चाहिए। महिलाओं का संपत्ति में अधिकार हों, जिन स्त्रियों के पति की असमय मृ्त्यु हो गई हो वो भी विवाह कर सकें, उस कालखंड में इस बारे में बात करना भी मु्श्किल था। लेकिन अहिल्याबाई ने इसे समर्थन दिया।

#WATCH | Bhopal, Madhya Pradesh | Prime Minister Narendra Modi says, "Lokmata Ahilyabai made a policy for farming on vacant land for the tribal society. It is my good fortune that I have an opportunity to serve my tribal brothers and sisters under the guidance of a tribal… pic.twitter.com/jMEu0cKMwZ

— ANI (@ANI) May 31, 2025

  • पीएम मोदी ने कहा कि पश्चिम वाले हमें कोसते रहते हैं। हमारी माताओं-बहनों के अधिकारों के नाम पर हमें नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं। 250-300 साल पहले सेना में महिलाओं का होना, महिला सुरक्षा के लिए गांवों में नारी सुरक्षा टोलियां बनाने का काम किया था। देवी अहिल्या का एक प्रेरक कथन है जो हम कभी भूल नहीं सकते हैं। उस कथन का भाव यही था कि जो कुछ भी हमें मिला है, वो जनता द्वारा दिया गया कर्ज है, जिसे हमें चुकाना है। आज हमारी सरकार लोकमाता अहिल्याबाई के इन्हीं मूल्यों पर चलते हुए काम कर रही है। नागरिक देवो भव: ये आज हमारी सरकार का मंत्र है।

#WATCH | Madhya Pradesh | Prime Minister Narendra Modi releases the ‘Commemorative Coin and Stamp’ in honour of Lokmata Ahilyabai Holkar’s 300th birth anniversary at the Lokmata Devi Ahilyabai Mahila Sashaktikaran Mahasammelan in Bhopal.

(Source: ANI/DD) pic.twitter.com/7miO7ETASw

— ANI (@ANI) May 31, 2025

  • पीएम मोदी ने कहा कि सरकार की हर बड़ी योजना के केंद्र में माताएं, बहनें और बेटियां हैं। देश में मुझे सेवा करने से पहले जब आपने मौका दिया, उस समय 30 करोड़ से ज्यादा बहनों के बैंक खाते नहीं थे। हमारी सरकार ने उन महिलाओं के जनधन खाते खुलवाएं और सरकार अब योजनाओं का पैसा इन बैंकखातों में सीधा भेज रही है। मुद्रा योजना की 75 फीसदी से ज्यादा लाभार्थी महिलाएं, माता, बहनें और बेटियां हैं। हमारा प्रयास है कि महिलाओं की भागीदारी और बढ़े।

#WATCH | Bhopal, Madhya Pradesh | Prime Minister Narendra Modi says, "Operation Sindoor has also become a symbol of 'Naari Shakti'… Many women BSF soldiers were handling the front from Jammu to the Gujarat border. They gave a befitting reply to the firing from across the… pic.twitter.com/3nqfZmCOO5

— ANI (@ANI) May 31, 2025

  • पीएम मोदी ने कहा कि हमारी शक्ति ने महिलाओं के लिए नारी शक्ति वंदन कानून को पारित करके दिखाया। महिला आरक्षण संसद में पक्का हो गया है। भाजपा सरकार बहनों, बेटियों को हर स्तर पर सशक्त कर रही है। भारत संस्कृति और संस्कारों का देश है। सिंदूर ये हमारी परंपरा में नारी शक्ति का प्रतीक है। रामभक्ती में रंगे हनुमान जी भी सिंदूर को ही धारण किए हुए हैं। शक्ति पूजा में हम सिंदूर का अर्पण करते हैं। यही सिंदूर भारत के शौर्य का प्रतीक बना है। पहलगाम में आतंकियों ने सिर्फ भारतीयों का खून ही नहीं बहाया, उन्होंने हमारी संस्कृति पर भी प्रहार किया है। उन्होंने हमारे समाज को बांटने की कोशिश की है। सबसे बड़ी बात कि आतंकवादियों ने भारत की नारी शक्ति को चुनौती दी है।

#WATCH | Bhopal, Madhya Pradesh | Prime Minister Narendra Modi says, "There is a famous inspiring statement of Ahilyabai that whatever we have received is a loan given by the public, which we have to repay. Today, our government functions on these values… Our government is… pic.twitter.com/DSANxKn6FP

— ANI (@ANI) May 31, 2025

  • पीएम मोदी ने कहा कि ये चुनौती आतंकवादियों और उनके आकाओं के लिए काल बन गई है। ऑपरेशन सिंदूर आतंकवादियों के खिलाफ भारत के इतिहास का सबसे बड़ा और सफल ऑपरेशन है। जहां पाकिस्तान की सेना ने सोचा तक नहीं था वहां आतंकी ठिकानों को हमारी सेना ने मिट्टी में मिला दिया है। सैकड़ों किलोमीटर तक घुसकर के मिट्टी में मिला दिया है। ऑपरेशन सिंदूर ने डंके की चोट पर कह दिया है कि आतंकवादियों के जरिए प्रॉक्सी वॉर नहीं चलेगा। हम घर में घुसकर के भी मारेंगे और जो आतंकियों की मदद करेगा, उसको भी इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

#WATCH | Bhopal, Madhya Pradesh | "… When the country's culture, our temples and pilgrimage sites were attacked, Lokmata Ahilyabai preserved them, including Kashi Vishwanath. It is my good fortune that the same Kashi gave me the opportunity to serve it too, where Ahilyabai did… pic.twitter.com/QStAk1zPNV

— ANI (@ANI) May 31, 2025

  • पीएम मोदी ने कहा कि अब भारत का एक एक नागरिक कह रहा है, 140 करोड़ देशवासियों का बुलंद आवाज कह रहा है अगर तुम गोली चलाओगे, मान के चलो गोली का जवाब गोले से दिया जाएगा। ऑपरेशन सिंदूर हमारी नारी शक्ति के सामर्थ्य का भी प्रतीक बना है। हम सभी जानते हैं कि बीएसएफ का इस ऑपरेशन में कितना बड़ा रोल रहा है। जम्मू से लेकर पंजाब, राजस्थान और गुजरात की सीमा तक बड़ी संख्या में बीएसएफ के हमारी बेटियां मोर्चे पर थीं। उन्होंने सीमापार से होने वाली फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया है। कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से लेकर दुश्मनों के पोस्टों को ध्वस्त करने तक बीएसएफ की वीर बेटियों ने अद्भुत शौर्य दिखाया है।

#WATCH | Bhopal, Madhya Pradesh | Prime Minister Narendra Modi says, "140 crore Indians are roaring that if you fire bullets at us, 'tab maan ke chalo, goli ka jawab gole se diya jaayega'."

(Source: ANI/DD) pic.twitter.com/IRF7HdXr2J

— ANI (@ANI) May 31, 2025

  • पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया राष्ट्र रक्षा में भारत की बेटियों का सामर्थ्य देख रही है। इसके लिए भी बीते दशक में सरकार ने अनेक कदम उठाए हैं। स्कूल से लेकर युद्ध के मैदान तक आज देश अपनी बेटियों के शौर्य पर अभूतपूर्व भरोसा कर रहा है। हमारी सेना ने पहली बार सैनिक स्कूलों के दरवाजे बेटियों के लिए खोले हैं। कल देश में एक और इतिहास बना है। नेशनल डिफेंस एकेडमी यानी एनडीए से महिला कैडेट्स का पहला बैच पासआउट हुआ है। आज सेना, नौसेना और वायुसेना में बेटियां अग्रिम मोर्चे पर तैनात हो रही हैं। आज फाइटर प्लेन से लेकर आईएनएस विक्रांत युद्धपोत तक महिला अधिकारी अपनी जांबाजी दिखा दे रही है।

#WATCH | Bhopal, Madhya Pradesh | "… Sindoor is a symbol of 'Naari Shakti' in our tradition… In Pahalgam, terrorists not only shed the blood of Indians, but they also attacked our traditions. They challenged 'Naari Shakti'. This challenge proved fatal for terrorists and their… pic.twitter.com/2Hd7TUD3l8

— ANI (@ANI) May 31, 2025

  • पीएम मोदी ने कहा कि नेवी की 2 वीर बेटियों ने करीब 250 दिन की समुद्री यात्रा पूरी की है। धरती का चक्कर लगाया है। हजारों किमी की ये यात्रा उन्होंने ऐसी नाव से की जो मोटर से नहीं बल्कि हवा से चलती है। इतने दिनों तक समंदर में रहना कई-कई हफ्ते तक जमीन के दर्शन तक न होना और ऊपर से समंदर का तूफान कितना तेज होता है वो पता है। उन्होंने 2 बेटियों ने हर मुसीबत को हराया है। ये दिखाता है कि चुनौती कितनी भी बड़ी हो, भारत की बेटियां उसपर विजय पा सकती हैं। नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन हो या फिर सीमापार का आतंक हो, आज हमारी बेटियां भारत की सुरक्षा की ढाल बन रही हैं।

You Might Also Like

गुजरात पुलिस का बड़ा एक्शन: ‘ऑपरेशन म्यूल हंट 1.0’ में 2289 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश, 638 आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर हिंसा: मामूली विवाद से भड़की खौफनाक वारदात, युवक की मौत के बाद चक्काजाम, 6 आरोपी गिरफ्तार

असम नलबाड़ी मर्डर केस: बहन को बचाने में गई युवक की जान, मुख्य आरोपी रोज अली पुलिस मुठभेड़ में ढेर

लखनऊ में CM योगी का बड़ा संदेश: बच्चों को मोबाइल नहीं, रचनात्मकता की ओर करें प्रेरित

“दोस्ती की आड़ में छुरेबाजी बर्दाश्त नहीं” — बिजनौर में CM योगी का सख्त संदेश

TAGGED: @india, Ahilyabai Empowerment, bhopal, bjp government, Breaking news, hindi news, latest news, Madhya Pradesh, madhya pradesh government, Narendra Modi, news channel in india, oneindianews, pm narendra modi, top news, top news channel, women empowerment, देवी अहिल्याबाई सशक्तिकरण महासम्मलेन, पीएम नरेंद्र मोदी, पीएम मोदी, भोपाल, मध्य प्रदेश

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
One India News Team May 31, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article दृढ़ प्रतिज्ञा हो तो परिणाम जरूर निकलते हैं… भोपाल की रैली में बोले पीएम मोदी
Next Article गोली का जवाब गोले से दिया जाएगा… भोपाल से PM मोदी की पाकिस्तान को दो टूक

ad1 300×250

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
- Advertisement -

Latest News

गुजरात पुलिस का बड़ा एक्शन: ‘ऑपरेशन म्यूल हंट 1.0’ में 2289 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश, 638 आरोपी गिरफ्तार
India Top News June 1, 2026
बलरामपुर हिंसा: मामूली विवाद से भड़की खौफनाक वारदात, युवक की मौत के बाद चक्काजाम, 6 आरोपी गिरफ्तार
India Top News Uttar Pradesh June 1, 2026
असम नलबाड़ी मर्डर केस: बहन को बचाने में गई युवक की जान, मुख्य आरोपी रोज अली पुलिस मुठभेड़ में ढेर
Assam India Top News June 1, 2026
लखनऊ में CM योगी का बड़ा संदेश: बच्चों को मोबाइल नहीं, रचनात्मकता की ओर करें प्रेरित
India Top News Uttar Pradesh June 1, 2026

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Loading
One India News
Follow US

© 2023 One India News. All Rights Reserved.

  • Privacy Policy

We use cookies to personalise content and ads, to provide social media features and to analyse our traffic. We also share information about your use of our site with our social media, advertising and analytics partners who may combine it with other information that you’ve provided to them or that they’ve collected from your use of their services. .

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?
One India News
Powered by  GDPR Cookie Compliance
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.

Strictly Necessary Cookies

Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.