नरेंद्र मोदी ने महान कवि, दार्शनिक और नोबेल पुरस्कार विजेता रवीन्द्रनाथ टैगोर को उनकी जयंती पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट करते हुए टैगोर के साहित्यिक और दार्शनिक योगदान को याद किया।
अपने संदेश में पीएम मोदी ने लिखा कि बैशाख माह की पच्चीसवीं तिथि के इस विशेष अवसर पर पूरा देश गुरुदेव टैगोर के प्रति श्रद्धा व्यक्त कर रहा है। उन्होंने कहा कि टैगोर एक असाधारण साहित्यकार, विचारक और कवि थे, जिन्होंने अपनी अद्भुत प्रतिभा से भारतीय संस्कृति और दर्शन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया।
Today, on the special occasion of Pochishe Boishakh, we pay our heartfelt tributes to Gurudev Tagore.
Gurudev Tagore was a writer, thinker and poet of extraordinary brilliance. He made a mark as an exceptional philosopher, educationist, artist and a timeless voice of India’s…
— Narendra Modi (@narendramodi) May 9, 2026
टैगोर के योगदान को किया याद
प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि गुरुदेव टैगोर ने स्वयं को केवल एक कवि तक सीमित नहीं रखा, बल्कि वे एक दार्शनिक, शिक्षाविद और कलाकार भी थे। उन्होंने भारतीय सभ्यता की शाश्वत वाणी को अपनी रचनाओं के माध्यम से दुनिया तक पहुँचाया।
रवीन्द्रनाथ टैगोर की रचनाओं ने मानवीय भावनाओं की गहराई और भारतीय संस्कृति के महान आदर्शों को अभिव्यक्त किया। उनकी सोच और रचनात्मकता ने समाज को नई दिशा और सांस्कृतिक आत्मविश्वास प्रदान किया।
पीएम मोदी का संदेश
नरेंद्र मोदी ने अपने संदेश के अंत में कहा कि टैगोर के विचारों का प्रकाश हमेशा हमारे मार्गदर्शन करता रहेगा। उन्होंने उन्हें गहन सम्मान और कृतज्ञता के साथ याद किया।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel