धुरंधर: द रिवेंज की जबरदस्त सफलता के बीच एक नया विवाद सामने आ गया है। फिल्म ने रिलीज के महज 5 दिनों में दुनियाभर में 800 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है, जबकि भारत में यह 500 करोड़ के करीब पहुंच चुकी है।
फिल्म की सफलता के साथ ही इसमें दिखाए गए किरदारों की असल पहचान को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। खासकर ‘जमील जमाली’ के किरदार ने लोगों का ध्यान खींचा है, जिसे राकेश बेदी ने निभाया है।
दिलचस्प बात यह है कि पाकिस्तानी नेता नबील गबोल ने पहले पार्ट के रिलीज के बाद खुद को इस किरदार से प्रेरित बताया था। उन्होंने मीडिया में कई इंटरव्यू भी दिए और कहा था कि फिल्म में उनका किरदार पूरी तरह से सही नहीं दिखाया गया।
Aditya Dhar 's #Dhurandhar was so GOATED that Pakistanis started calling Nabil Gabol as Jameel Jamali 😹🔥
Bro doesn't know what was coming in the second part #Dhurandhar2 😂😭😭 pic.twitter.com/8s9OaC7pZi
— Chota Don (@choga_don) March 21, 2026
लेकिन अब धुरंधर-2 के रिलीज होने के बाद नबील गबोल अचानक सुर्खियों से गायब हो गए हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म के क्लाइमेक्स में बड़ा ट्विस्ट सामने आता है, जिसमें जमील जमाली को एक भारतीय जासूस के रूप में दिखाया गया है।
क्लाइमेक्स सीन में रणवीर सिंह और आर माधवन के किरदारों के जरिए यह खुलासा होता है कि जमील जमाली पाकिस्तान की सियासत में गहरी पैठ बनाने वाला एक अंडरकवर एजेंट है। इस ट्विस्ट के बाद सोशल मीडिया पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
कई यूजर्स मजाक में पूछ रहे हैं कि पहले पार्ट में खुद को ‘असल जमील जमाली’ बताने वाले नबील गबोल क्या अब भी इस किरदार का क्रेडिट लेंगे?
कौन हैं नबील गबोल?
नबील गबोल पाकिस्तान के कराची से जुड़े एक चर्चित नेता हैं, जो पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी से जुड़े रहे हैं। वह लंबे समय तक लयारी क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते रहे और स्थानीय मुद्दों को लेकर मुखर रहे हैं।
#Dhurandhar2 #DhurandharTheRevenge
Pakistani leader Nabil Gabol proudly took credit after watching Dhurandhar and claimed that Jamil Jamali's character was inspired by him.
But in Dhurandhar 2, Jameel Jamali is shown as an Indian spy – and he is also the one who poisons Dawood… pic.twitter.com/cGr9n4kjIX
— mr. ᴩᴀᴛʜᴀᴋ (@mr_pathakshiv) March 21, 2026
उनका राजनीतिक करियर उतार-चढ़ाव भरा रहा है—उन्होंने 20 साल से ज्यादा समय PPP में बिताया, फिर 2013 में पार्टी छोड़ी, बाद में मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट से जुड़े और 2017 में दोबारा PPP में वापसी की।
फिल्म के पहले पार्ट के बाद नबील गबोल काफी वायरल हुए थे और यहां तक कहा था कि उन पर आधारित कंटेंट के लिए OTT प्लेटफॉर्म Netflix ने भी उनसे संपर्क किया है।
हालांकि, धुरंधर-2 के क्लाइमेक्स ट्विस्ट के बाद अब उनका अचानक गायब होना चर्चा का विषय बन गया है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel