कानपुर के कल्याणपुर इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 65 साल के एक मौलाना ने 8 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद इस्माइल को गिरफ्तार कर लिया है और उसे POCSO Act समेत गंभीर धाराओं में जेल भेज दिया गया है।
पुलिस और पीड़ित परिवार के अनुसार, यह घटना रविवार (22 मार्च 2026) शाम की है। बच्ची घर के बाहर खेल रही थी, तभी आरोपी उसे चॉकलेट देने के बहाने अपने घर ले गया। वहां उसने बच्ची के कपड़े उतारने और जबरदस्ती करने की कोशिश की।
हालांकि, बच्ची ने साहस दिखाते हुए आरोपी को धक्का दिया और शोर मचाते हुए वहां से भाग निकली। इसके बाद उसने अपने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी।
बच्ची की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और भागने की कोशिश कर रहे आरोपी को पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने आरोपी को करीब 50 मीटर तक सड़क पर घसीटते हुए उसकी पिटाई कर दी।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को भीड़ से बचाकर हिरासत में लिया। बाद में उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। आरोपी मूल रूप से कानपुर देहात का रहने वाला है और कल्याणपुर में अकेले रह रहा था।
पुलिस के मुताबिक, घटना की पुष्टि पास में लगे CCTV फुटेज से भी हुई है और मामले की जांच जारी है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel