लखनऊ में जल जीवन मिशन को लेकर एक अहम कदम उठाया गया। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि हर गांव के अंतिम व्यक्ति तक शुद्ध पेयजल पहुंचाया जाए।
इस अवसर पर केंद्र और राज्य सरकार के बीच MoU (समझौता ज्ञापन) कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सी आर पाटिल भी मौजूद रहे।
हर गांव तक पानी पहुंचाने की पहल
सीएम योगी ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत उत्तर प्रदेश के 1,05,000 से अधिक राजस्व गांवों में पेयजल सुविधा पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।
#WATCH | Lucknow | Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath says, "The Central and state government are committed to ensuring that the vision of PM Modi will be able to come to fruition…We ensure that this scheme will be implemented on the ground and will bring a positive change in the… https://t.co/Sgor6VptCs pic.twitter.com/1mzAPEdfXP
— ANI (@ANI) March 18, 2026
उन्होंने बताया कि इनमें से 10,000 से ज्यादा गांवों में पहले ही पाइपलाइन के जरिए पानी की आपूर्ति शुरू हो चुकी है।
10 साल तक रखरखाव की जिम्मेदारी
सरकार ने योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए खास व्यवस्था की है। सीएम योगी के अनुसार, इस योजना के तहत काम पूरा होने के बाद ठेकेदार और एजेंसियां 10 साल तक रखरखाव के लिए जिम्मेदार होंगी, जिससे परियोजना की गुणवत्ता बनी रहे।
पीएम मोदी के विजन को साकार करने का लक्ष्य
सीएम योगी ने कहा कि नरेंद्र मोदी के विजन को साकार करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार मिलकर काम कर रही हैं।
उन्होंने विश्वास जताया कि यह योजना जमीनी स्तर पर प्रभावी तरीके से लागू होगी और लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगी।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel