सोशल मीडिया पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे सरकार ने पूरी तरह फर्जी करार दिया है। PIB फैक्ट चेक ने स्पष्ट किया है कि यह वीडियो असली नहीं है और इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक की मदद से एडिट किया गया है।
सरकार के अनुसार, रक्षा मंत्री ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है और यह वीडियो भारत के खिलाफ फैलाया जा रहा एक प्रोपेगेंडा है।
क्या था वायरल दावा?
वायरल वीडियो में दावा किया गया कि राजनाथ सिंह ईरान को “खत्म होता हुआ देश” बता रहे हैं। साथ ही इसमें यह भी दिखाया गया कि अमेरिका और इजरायल ईरान को तबाह कर देंगे और पाकिस्तान के एक मंत्री इस मुद्दे पर मध्यस्थता कर रहे हैं।
🚨 AI-Generated Video Alert!
Pakistani propaganda accounts are circulating a video falsely attributing remarks to the Defence Minister @rajnathsingh.
❌ This video is #FAKE and has been digitally altered.
✅ The Defence Minister did NOT make any such… pic.twitter.com/sDPGK1eICW
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) May 21, 2026
क्या है सच्चाई?
PIB Fact Check के अनुसार, असली वीडियो में रक्षा मंत्री भारत में इंटरनेट के विकास और उसके सामाजिक प्रभाव पर बात कर रहे थे। उन्होंने बताया था कि कैसे इंटरनेट गरीबों के लिए एक सशक्त माध्यम बन रहा है।
जांच में सामने आया कि वीडियो की मूल आवाज को हटाकर AI तकनीक के जरिए फर्जी ऑडियो जोड़ा गया, जिससे भ्रामक संदेश फैलाया जा सके।
सरकार की अपील
केंद्र सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले ऐसे भ्रामक और एडिटेड कंटेंट से सावधान रहें और बिना पुष्टि के किसी भी जानकारी को शेयर न करें।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel