बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने शुक्रवार (10 अप्रैल 2026) को नागपुर में स्थित Rashtriya Swayamsevak Sangh (RSS) मुख्यालय का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार को श्रद्धांजलि अर्पित की और सरसंघचालक मोहन भागवत से मुलाकात की। यह दौरा उनकी हालिया फिल्म ‘धुरंधर’ सीरीज की सफलता के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, रणवीर सिंह मुंबई से चार्टर्ड फ्लाइट के जरिए दोपहर करीब चार बजे डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुँचे। सफेद कुर्ता-पायजामा पहने हुए वे सीधे महल स्थित RSS मुख्यालय गए, जहाँ उन्होंने करीब डेढ़ घंटे का समय बिताया। इसके बाद शाम करीब आठ बजे वे मुंबई लौट गए।
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह नागपुर पहुंचे और आरएसएस संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार को श्रद्धांजलि अर्पित की।
उन्होंने रेशीमबाग स्थित स्मृति मंदिर में पुष्पांजलि चढ़ाई और सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत से मुलाकात की।#RanveerSingh #RSS #Hedgewar #MohanBhagwat #Nagpur
— One India News (@oneindianewscom) April 11, 2026
हेडगेवार स्मृति मंदिर में श्रद्धांजलि:
रणवीर सिंह ने हेडगेवार स्मृति मंदिर, रेशिमबाग परिसर में जाकर केशव बलिराम हेडगेवार और संघ के दूसरे सरसंघचालक एम. एस. गोलवलकर को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्हें संघ के इतिहास और इन नेताओं के जीवन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने RSS के कई वरिष्ठ सदस्यों के साथ भी संवाद किया।
मोहन भागवत से चर्चा और संगठन की जानकारी:
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोहन भागवत के साथ मुलाकात के दौरान रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर चर्चा हुई। साथ ही उन्हें RSS के सामाजिक और सेवा कार्यों के बारे में भी अवगत कराया गया। हालांकि इस बैठक के विषयों को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
What a Burnol moment 🔥🔥#Dhurandhar star #RanveerSingh visits RSS headquarters, meets Mohan Bhagwat ji & pays tribute🙏🙏to RSS founder Hedgewar ji & his successor, Golwalkar Guruji🙏🙏at their memorial
Truly, #Dhurandhar2TheRevenge of nationalists when the poster boy of… pic.twitter.com/CD2ND8t4AX
— PallaviCT (@pallavict) April 11, 2026
सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरें:
अक्सर अपने अनोखे फैशन और मस्तीभरे अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले रणवीर सिंह नागपुर दौरे के दौरान बेहद सादगी और गंभीरता में नजर आए। स्मृति मंदिर में उनकी मौजूदगी और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
‘धुरंधर 2’ की सफलता के बीच दौरा:
गौरतलब है कि रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म Dhurandhar: The Revenge (‘धुरंधर 2’) की जबरदस्त सफलता का जश्न मना रहे हैं। फिल्म ने दुनियाभर में ₹1600 करोड़ से अधिक की कमाई की है। इससे पहले वे अनंत अंबानी के जन्मदिन समारोह में भी शामिल हुए थे, जिसके बाद उन्होंने नागपुर का यह दौरा किया।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel