मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के खाचरोद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ रियाज खान नाम के एक व्यक्ति ने 9 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश की, और जब वह चिल्लाई तो उसे बोरी में डालकर डंडों से बुरी तरह पीटा, जिससे सोमवार (15 दिसंबर 2025) को इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपित रियाज को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
मध्यप्रदेश –
उज्जैन में रेप में नाकाम होने पर 9 वर्षीय बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बच्ची को एक बोरे में बंद किया, फिर उस पर वार किए। आरोपी पड़ोसी रियाज खान गिरफ्तार है। pic.twitter.com/DURr8yo0dR
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) December 16, 2025
जानकारी के अनुसार, रविवार (14 दिसंबर 2025) को बच्ची अपनी नानी के घर के बाहर खेल रही थी, तभी रियाज खान ने उसे अकेला देखकर दुष्कर्म का प्रयास किया। जब बच्ची चिल्लाने लगी, तो आरोपित रियाज खान ने उसे बोरी में डालकर डंडों से बुरी तरह पीटा और फिर छत से गिरने की झूठी कहानी बनाकर उसे अस्पताल पहुँचाया।
डॉक्टरों को शक हुआ कि ये चोटें गिरने से नहीं लगी हैं, जिसके बाद पुलिस ने जाँच शुरू की। FSL टीम और डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने आरोपित रियाज से पूछताछ की, जहाँ उसने पूरी सच्चाई बता दी। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel