उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए साजिद अली को गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि उसने एक हिंदू युवती का अपहरण कर जबरन धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की। यह मामला कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के भटौली गाँव से जुड़ा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 25 अगस्त को पीड़िता के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उनका आरोप था कि साजिद उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया और उस पर धमकी देकर धर्म बदलने का दबाव बना रहा था। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तुरंत जांच और कार्रवाई शुरू कर दी।
#InNews #UPPolice #Mirzapur pic.twitter.com/z9thROFk7B
— Mirzapur Police (@mirzapurpolice) August 28, 2025
पुलिस ने साजिद अली के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 87 (अपहरण) और 351(2) (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया। इसके अलावा, उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश अवैध धर्मांतरण प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3 और 5(1) के अंतर्गत भी केस दर्ज किया गया।
गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने आमघाट नहर पुल के पास घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ओपी सिंह ने बताया कि मामले की गहन जांच चल रही है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इस पूरे घटनाक्रम में और लोग शामिल थे।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel