उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यह मामला देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मरथरा स्थित एसीसी स्कूल का है। सोमवार, 25 अगस्त 2025, को एक छात्र ने अपनी कॉपी के पहले पन्ने पर ‘जय श्री राम’ लिखा। इसे देखकर शिक्षक शाकिर हुसैन गुस्से में आ गया।
आरोप है कि शिक्षक ने पहले छात्र की कॉपी फाड़ दी और फिर उसकी पिटाई कर दी। जब छात्र घर पहुँचा तो उसने परिजनों को पूरी घटना बताई। मामला सामने आने के बाद 26 अगस्त को परिजन और ग्रामीण आक्रोशित होकर स्कूल पहुँचे और जमकर विरोध जताया।
घटना की जानकारी मिलते ही विश्व हिंदू परिषद (VHP) और अन्य हिंदूवादी संगठन भी सक्रिय हो गए। उन्होंने आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की माँग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों ने यह भी आरोप लगाया कि 13 अगस्त को कुछ बच्चों ने अपनी कॉपियों पर ‘जय श्री राम’ लिखा था, तब भी शाकिर हुसैन ने उन्हें रेड मार्क कर चेतावनी दी थी कि भविष्य में ऐसा न करें।
पीड़ित छात्र के पिता का कहना है कि आरोपी शिक्षक हिंदू देवी-देवताओं का नाम लेने पर भी बच्चों को प्रताड़ित करता रहा है। परिजनों ने थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की माँग की।
फिलहाल, पुलिस ने शिक्षक शाकिर हुसैन को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जाँच शुरू कर दी है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel