पाकिस्तान की पंजाब असेंबली में शुक्रवार, 26 दिसंबर 2025 को उस वक्त भारी हंगामा देखने को मिला, जब खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सुहैल अफरीदी और उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के समर्थक असेंबली परिसर पहुँचे। इस दौरान सुरक्षा कर्मियों और PTI नेताओं के बीच तीखी झड़प हो गई, जिससे हालात काफी तनावपूर्ण हो गए।
घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में PTI नेताओं और सुरक्षा कर्मियों के बीच धक्का-मुक्की साफ तौर पर देखी जा सकती है। खास तौर पर एक वीडियो में केपी के वरिष्ठ मंत्री और सुहैल अफरीदी के प्रतिनिधि मीना खान अफरीदी को सुरक्षा कर्मियों द्वारा खींचकर बाहर ले जाते हुए दिखाया गया है। जब मीना खान ने पार्टी कार्यकर्ताओं को बचाने की कोशिश की, तो उन्हें भी जबरन हटाया गया।
BREAKING 🚨:
Pakistani security forces forcibly dragged out Peshawar CM’s representative Suhail Afridi from the Punjab Assembly, allegedly using force and humiliation. pic.twitter.com/Uj45dYZHup
— AsiaWarZone (@AsiaWarZone) December 27, 2025
इस पूरी घटना के दौरान मुख्यमंत्री सुहैल अफरीदी ने सुरक्षा बलों के रवैये पर नाराजगी जताई और इसे राजनीतिक दमन बताया। PTI नेताओं का कहना है कि उन्हें शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने से रोका गया और बिना किसी उकसावे के बल प्रयोग किया गया।
इसी बीच, लाहौर दौरे पर आए सुहैल अफरीदी को लिबर्टी चौक में प्रवेश की अनुमति भी नहीं दी गई। PTI यहाँ एक जनसभा आयोजित करना चाहती थी, लेकिन पुलिस ने पहले से ही सड़कों को सील कर दिया था। पार्टी का आरोप है कि कई कार्यकर्ताओं को घटनास्थल पर पहुँचने से रोका गया और कुछ को हिरासत में भी लिया गया, जिससे हालात और बिगड़ गए।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel