फतेहपुर जिले में एक अजीब और विवादित पारिवारिक मामला सामने आया है, जिसने इलाके में चर्चा का विषय बना दिया है। यहां खाला के घर रहने आई एक युवती को अपने ही खालू से प्यार हो गया। जब परिजन उसे वापस घर ले जाने पहुंचे तो उसने जाने से साफ इनकार कर दिया और खालू के साथ रहने की जिद पर अड़ गई।
बताया जा रहा है कि युवती को उसके परिवार वाले जबरदस्ती ऑटो में बैठाकर घर ले जाने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। युवती जोर-जोर से चिल्लाकर कह रही थी कि वह अपने खालू के साथ ही रहना चाहती है।
“खालू से निकाह करना चाहती हूं”
मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, युवती ने कहा कि अगर समाज में किसी व्यक्ति की दो पत्नियां हो सकती हैं, तो वह अपने खालू से निकाह क्यों नहीं कर सकती। युवती बार-बार यही कहती रही कि वह अपने खालू के साथ ही रहना चाहती है।
खाला ने बताई पूरी कहानी
युवती की खाला चाँदनी ने बताया कि लड़की उसकी सगी बहन की बेटी है और करीब 18 महीने से उनके घर रह रही थी। चाँदनी के अनुसार, बेटी के जन्म के बाद घर के कामों में मदद के लिए उन्होंने भांजी को बुलाया था।
चाँदनी का कहना है कि इसी दौरान युवती और उसके पति मोहम्मद शकील के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। इस बात को लेकर कई बार घर में विवाद भी हुआ और झगड़े की नौबत तक आ गई।
इलाके में चर्चा का विषय बना मामला
घटना के दौरान जमा हुई भीड़ के कारण यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया। फिलहाल परिवार के लोग युवती को अपने साथ ले गए हैं। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल बताया जा रहा है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel