मुंबई में अवैध घुसपैठ के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वर्सोवा इलाके से 25 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इनमें 21 ट्रांसजेंडर भी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, यह इस साल शहर में अवैध घुसपैठ के खिलाफ सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।
शक के आधार पर हुई कार्रवाई
मुंबई पुलिस के मुताबिक, वर्सोवा इलाके में स्थित शकुलशाह दरगाह के पास नियमित गश्त के दौरान कुछ लोगों की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। पूछताछ और दस्तावेजों की जांच के बाद उनकी पहचान बांग्लादेशी नागरिकों के रूप में हुई, जिसके बाद पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया।+
Mumbai's Versova police arrested a total of 25 Bangladeshi infiltrators, including 21 transgender people from the Shakulshaha Dargah in Versova. They infiltrated India via Kolkata and Mizoram. Mumbai's Versova police have carried out the largest crackdown this year against… pic.twitter.com/zdnMwKvUTI
— ANI (@ANI) February 25, 2026
कोलकाता और मिजोरम के रास्ते भारत में प्रवेश
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपित कोलकाता और मिजोरम के रास्ते अवैध रूप से भारत में दाखिल हुए थे। पुलिस के अनुसार, इनमें से कई लोग पिछले 6 से 8 वर्षों से मुंबई, गुजरात और दिल्ली में रह रहे थे।
ट्रांसजेंडर समुदाय से जुड़े कारण
पुलिस का कहना है कि बांग्लादेश में ट्रांसजेंडर समुदाय को पर्याप्त सुरक्षा और सामाजिक सम्मान नहीं मिल पाता, जिसके कारण कई लोग भारत का रुख करते हैं।
नेटवर्क की जांच जारी
पुलिस अब इन सभी आरोपितों के स्थानीय संपर्कों और नेटवर्क की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं। फिलहाल सभी आरोपितों से पूछताछ जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel