उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मुस्लिम महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही शौहर को गौमांस तस्करी के आरोप में फंसाने की साजिश रची। पुलिस ने इस मामले में अमीना नाम की महिला और उसके बॉयफ्रेंड अमान को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से पूछताछ जारी है और पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं।
यह मामला 14 जनवरी 2026 को तब उजागर हुआ, जब बजरंग दल को सूचना मिली कि एक व्यक्ति ऑनलाइन पोर्टर वाहन के जरिए गौमांस की तस्करी कर रहा है। इसके बाद संगठन ने काकोरी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दुर्गागंज के पास वाहन को रोका, जिसकी तलाशी में करीब 12 किलो बीफ बरामद हुआ। वाहन चालक ने बताया कि यह डिलीवरी अमीनाबाद स्थित पेपर फैक्ट्री मालिक वसीफ के नाम बुक की गई थी।
Remember this news from the premise of the Lucknow Bench of Allahabad High Court where Khaki arrested Khaki. Now read the sensational story behind this.
Abla Nari Amina Khatoon was married to Wasif from Lucknow. She started using Instagram and met Amaan from Bhopal through… https://t.co/Y25Fq2YgDx pic.twitter.com/6RCdKk8ePB
— NCMIndia Council For Men Affairs (@NCMIndiaa) January 22, 2026
हालांकि, वसीफ ने किसी भी तरह का ऑर्डर देने से इनकार कर दिया। जांच में सामने आया कि डिलीवरी को प्रमाणित करने के लिए इस्तेमाल किया गया OTP वसीफ के ही मोबाइल नंबर पर जनरेट हुआ था। जब पुलिस ने वसीफ के घर के CCTV फुटेज खंगाले, तो चौंकाने वाला सच सामने आया। OTP जनरेट होने के समय वसीफ बाथरूम में था और उसका मोबाइल बाहर रखा हुआ था। फुटेज में उसकी पत्नी अमीना फोन के पास मौजूद दिखी।
काकोरी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर के अनुसार, जांच में यह स्पष्ट हुआ कि इस पूरी साजिश को वसीफ की पत्नी अमीना और उसके प्रेमी अमान ने मिलकर अंजाम दिया। अमान मध्य प्रदेश का रहने वाला है। आरोप है कि अमान ने वसीफ की पहचान का इस्तेमाल कर ऑनलाइन पोर्टर बुक किया और भोपाल से कार्डबोर्ड बॉक्स में छिपाकर बीफ मंगवाया।
पुलिस के मुताबिक, अमान ने त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित कराने के लिए ‘राहुल’ नाम की फर्जी पहचान से बजरंग दल को इस डिलीवरी की सूचना दी थी। जांच में दिसंबर के अंत में अमीना और अमान के मिलने, नया सिम कार्ड लेने और पूरी योजना को चरणबद्ध तरीके से अंजाम देने के सबूत भी सामने आए हैं।
पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि यह पहली बार नहीं था जब वसीफ को फंसाने की कोशिश की गई। सितंबर 2025 में भी इसी तरह वसीफ की थार गाड़ी में करीब 20 किलो बीफ रख दिया गया था। उस मामले में वसीफ को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, हालांकि बाद में वह जमानत पर बाहर आ गया। पुलिस के अनुसार, अमीना का मकसद था कि वसीफ लंबे समय तक जेल में रहे, ताकि उस पर तलाक देने का दबाव बनाया जा सके।
पुलिस का कहना है कि अमीना और अमान की मुलाकात साल 2022 में इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी और तभी से दोनों के बीच संबंध थे। फिलहाल अमान को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि अमीना की भूमिका को लेकर भी ठोस सबूत जुटाए जा रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel