बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख़ हसीना के कथित मानवता-विरोधी अपराधों पर अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (ICT-BD) जल्द ही अपना फैसला सुनाने वाला है। इस फैसले से पहले पूरे देश में तनाव का माहौल है और बांग्लादेश सरकार ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। सरकार ने संभावित उपद्रव की आशंका को देखते हुए हिंसा करने वालों को देखते ही गोली मारने के आदेश जारी किए हैं।
International Crimes Tribunal to deliver verdict today in case against Sheikh Hasina
Read @ANI Story | https://t.co/l15I90x6Qj#SheikhHasina #BangladeshInternationa pic.twitter.com/MElxU43kXN
— ANI Digital (@ani_digital) November 17, 2025
रविवार (16 नवंबर 2025) की रात ढाका में आगजनी और देसी बम धमाकों की घटनाएँ सामने आईं, जिसके बाद हालात और गंभीर हो गए। अभियोजक ग़ाज़ी एम.एच. तमीम ने बताया कि उन्होंने अदालत से शेख हसीना को फाँसी की सज़ा देने की मांग की है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कानून के मुताबिक हसीना सुप्रीम कोर्ट में तभी अपील कर सकती हैं जब वे आत्मसमर्पण करें, या फिर 30 दिनों के भीतर स्वयं को क़ानून के हवाले कर दें।
इसी बीच शेख़ हसीना का एक ऑडियो संदेश भी सामने आया है। इसमें उन्होंने कहा है कि उन्हें किसी डर की आवश्यकता नहीं, क्योंकि वे जिंदा हैं और आगे भी देश और जनता के लिए संघर्ष करती रहेंगी। यह संदेश अवामी लीग के आधिकारिक फेसबुक पेज पर प्रकाशित किया गया।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel