भारत से सिख जत्थे के साथ पाकिस्तान पहुँचने के बाद लापता हुई सरबजीत कौर का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसने मामले को और पेचीदा बना दिया है। वायरल वीडियो में सरबजीत पाकिस्तान के रहने वाले 43 वर्षीय नासिर हुसैन से अपना निकाह कबूल करती दिखाई दे रही हैं। वह कहती हैं कि वह अपनी इच्छा से धर्मांतरण कर रही हैं और नासिर को पिछले नौ वर्षों से जानती हैं। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों मजिस्ट्रेट के सामने पेश हुए और औपचारिक रूप से निकाह पढ़वाया गया। धर्म परिवर्तन के बाद सरबजीत ने अपना नया नाम नूर हुसैन रख लिया है। अदालत में पैरवी एडवोकेट अहमद हसन पाशा ने की, जहाँ यह दावा किया गया कि सरबजीत अपनी मर्जी से इस्लाम अपनाकर नासिर के साथ रहना चाहती हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, 10 हजार रुपए मेहर के साथ निकाह 5 नवंबर 2025 को शेखपुरा जिले के फारूकाबाद में हुआ।
New footage shows Indian Sikh pilgrim Sarbjit Kaur- missing during her Pakistan visit- appearing in a video accepting nikah with Nasir Hussain of Sheikhupura, claiming she converted and married of her own will after knowing him for 9 years.
The case continues to raise serious… pic.twitter.com/vDY87LynHa
— The Alternate Media (@AlternateMediaX) November 15, 2025
हालाँकि, वीडियो सामने आने के बावजूद सरबजीत का अब तक कोई पता नहीं चल सका है। वह अब भी लापता मानी जा रही हैं। इस मामले को और संदेहास्पद इस वजह से माना जा रहा है कि वह 4 नवंबर 2025 को भारत से जत्थे के साथ पाकिस्तान पहुँचीं और अगले ही दिन उनका निकाह होने का दावा किया गया। भारत में सरबजीत के दो बच्चे हैं, और परिवार तथा भारतीय एजेंसियाँ उनकी स्थिति को लेकर गहरी चिंता में हैं। सुरक्षा एजेंसियाँ मामले की विशेष जाँच में जुटी हैं।
SGPC has announced that it will no longer process lone-woman visa requests for Pakistan.
Secretary Partap Singh said the case of Sarabjit Kaur, who didn’t return from Pakistan and reportedly changed her name & married there, should have been investigated properly. SGPC says the… https://t.co/OQ3KC5HiZ0 pic.twitter.com/KY4lgbospz
— Gagandeep Singh (@Gagan4344) November 16, 2025
उधर, भारत में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने इस घटना पर गंभीर चिंता जताई है। SGPC के सचिव परताप सिंह ने कहा कि सरबजीत कौर के मामले की गहन जाँच होनी चाहिए। साथ ही SGPC ने महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए बताया कि अब से अकेली महिला के पाकिस्तान यात्रा के वीज़ा अनुरोधों पर कार्रवाई नहीं की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel