टेस्ला और स्पेसएक्स के CEO एलन मस्क ने कहा है कि अमेरिका को भारतीय लोगों की प्रतिभाओं से बहुत लाभ मिला है। वे जेरोधा के को-फाउंडर निखिल कामथ के पॉडकास्ट ‘WTF Is’ के नए एपिसोड में बातचीत कर रहे थे। जब कामथ ने पश्चिमी देशों की बड़ी कंपनियों में भारतीय CEOs की बढ़ती मौजूदगी पर सवाल पूछा, तो मस्क ने कहा, “अमेरिका को भारत से आई प्रतिभा से बहुत फायदा हुआ है।” कामथ ने यह भी कहा कि हाल के वर्षों में यह ट्रेंड बदलता प्रतीत होता है। इस पर मस्क ने फिर दोहराया कि अमेरिका भारतीय टैलेंट का बड़ा लाभार्थी रहा है।
बातचीत के दौरान अमेरिका में बदलते इमिग्रेशन नैरेटिव पर भी चर्चा हुई। कामथ ने पूछा कि इमिग्रेशन को लेकर अमेरिका में नकारात्मकता क्यों बढ़ रही है। जवाब में मस्क ने कहा कि इस मुद्दे पर लोगों की राय बँटी हुई है। उन्होंने बाइडन प्रशासन की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि “सीमा नियंत्रण लगभग खत्म हो गया है और इससे बड़ी संख्या में अनधिकृत प्रवासी अमेरिका में प्रवेश कर रहे हैं।” मस्क के अनुसार, सरकारी लाभ और आर्थिक अवसर इस स्थिति को बढ़ावा दे रहे हैं।
Out now @elonmusk pic.twitter.com/dQVLniUgWA
— Nikhil Kamath (@nikhilkamathcio) November 30, 2025
मस्क ने H-1B वीजा प्रणाली पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि कुछ अमेरिकी कड़े इमिग्रेशन नियम चाहते हैं क्योंकि यह धारणा बन गई है कि H-1B वीजा का दुरुपयोग हो रहा है। उनके अनुसार, “कुछ आउटसोर्सिंग कंपनियों ने इस सिस्टम का गलत फायदा उठाया है और इसे रोका जाना चाहिए।” हालांकि मस्क ने स्पष्ट कहा कि वे H-1B को बंद करने के पक्ष में बिल्कुल नहीं हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह धारणा गलत है कि विदेशी लोग अमेरिकी नागरिकों की नौकरियाँ छीन रहे हैं। मस्क के अनुसार, “टैलेंटेड लोगों की हमेशा कमी रहती है। मुश्किल प्रोजेक्ट्स के लिए पर्याप्त योग्य लोग मिलना कठिन होता है, इसलिए अधिक प्रतिभाशाली लोगों का होना हमेशा बेहतर है।”
भारतीय युवाओं के लिए संदेश देते हुए मस्क ने कहा, “मुझे हर वो इंसान पसंद है जो कुछ करना चाहता है। जो अपने खर्चों से पढ़कर आगे बढ़ता है, मैं उसकी इज्जत करता हूँ। इसलिए हमेशा यह लक्ष्य रखो कि अपनी ज़रूरतों और खर्चों से बढ़कर कमाई करो और समाज को अपना योगदान दो।”
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel