अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा जारी नई एपस्टीन फाइलों में नोबेल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक जेम्स वाटसन की एक तस्वीर सामने आई है, जिसने एक बार फिर जेफरी एपस्टीन विवाद को सुर्खियों में ला दिया है। फोटो में वाटसन न्यूयॉर्क स्थित एपस्टीन के आलीशान घर में तीन लड़कियों के साथ दिखाई दे रहे हैं, हालांकि लड़कियों के चेहरे ब्लर किए गए हैं।
फोटो में अवैध गतिविधि का कोई प्रमाण नहीं
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस तस्वीर को किसी भी अवैध गतिविधि का सबूत नहीं माना गया है। ब्रिटेन के एक अखबार ने दावा किया है कि यह तस्वीर 2010 के दशक के मध्य या अंत की हो सकती है।

DNA डबल हेलिक्स खोज के लिए मिला था नोबेल
जेम्स वाटसन ने 1953 में फ्रांसिस क्रिक के साथ मिलकर DNA की डबल हेलिक्स संरचना की खोज की थी, जिसके लिए उन्हें 1962 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उनका निधन वर्ष 2025 में 97 वर्ष की आयु में हुआ।
ईमेल संपर्क का भी खुलासा
रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि जेफरी एपस्टीन और जेम्स वाटसन के बीच ईमेल के जरिए संपर्क था। तस्वीर में 2013 में प्रकाशित कैंसर से जुड़ा एक शोधपत्र भी दिखाई दे रहा है, जिससे उनके बीच अकादमिक संवाद की संभावना जताई जा रही है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel