दिल्ली के पालम इलाके में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब साध नगर स्थित एक 5 मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। इस हादसे में 3 मासूम बच्चों समेत 9 लोगों की जलकर मौत हो गई।
सुबह 7 बजे लगी आग, 30 दमकल गाड़ियां मौके पर
आग सुबह करीब 7 बजे लगी, जिसके बाद दमकल विभाग की 30 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घनी आबादी वाला इलाका होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
Extremely distressed to learn about the unfortunate fire incident at a multi-story residential building at Palam.
As per the information received, 6 feared dead, few people still trapped inside the building. District Administration, Delhi Fire Service Department & Delhi Police…
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) March 18, 2026
बेसमेंट से शुरू हुई आग
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग इमारत के बेसमेंट में स्थित कपड़ों और कॉस्मेटिक्स के स्टोर से शुरू हुई और तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई।
जान बचाने के लिए इमारत से कूदे लोग
धुएं और आग की लपटों में फंसे लोगों ने जान बचाने के लिए इमारत से छलांग लगाई। इस दौरान कम से कम दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
अब तक 3 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है, जबकि घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
CM रेखा गुप्ता ने दिए जांच के आदेश
हादसे पर दुख जताते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं।
सीएम ने कहा कि जिला प्रशासन, फायर सर्विस और पुलिस मिलकर राहत कार्य में जुटे हैं। उन्होंने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel