मुंबई, 31 जनवरी 2026:
महाराष्ट्र की राजनीति में शनिवार को एक ऐतिहासिक पल आया जब राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वह महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम बन गई हैं। शपथ ग्रहण समारोह में समर्थकों ने “अजित दादा अमर रहे” के नारे भी लगाए।
शपथ ग्रहण मुंबई में हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और महायुति के अन्य नेता मौजूद थे। सुनेत्रा पवार ने शाम 5.05 बजे यह पद संभाला। उन्होंने शपथ ग्रहण से पहले राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।
https://twitter.com/i/status/2017571815921705423
सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री बनाने का निर्णय एनसीपी (अजित गुट) को मजबूत करने और पार्टी पर नियंत्रण बनाए रखने की रणनीति के तहत लिया गया। मुंबई में दोपहर 2 बजे विधान भवन में हुई विधायक दल की बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से नेता चुना गया। वरिष्ठ नेताओं दिलीप वलसे पाटिल, प्रफुल्ल पटेल, सुनील तटकरे और छगन भुजबल ने इस प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया।
इस कदम ने शरद पवार गुट में हैरानी और नाराजगी पैदा की। शरद पवार ने शपथ ग्रहण समारोह में भाग नहीं लिया और कहा कि उन्हें इस फैसले की कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने यह भी कहा कि अजित पवार का विमान हादसा एनसीपी गुटों के विलय की प्रक्रिया को रोक गया।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel