पश्चिम बंगाल में एक बार फिर भूमि माफिया और पर्यावरण विनाश को लेकर सियासत गरमा गई है। बीजेपी नेता और नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो साझा करते हुए तृणमूल कॉन्ग्रेस (TMC) समर्थित लैंड माफिया पर दक्षिण 24 परगना जिले के भांगर इलाके में एक सार्वजनिक तालाब को अवैध रूप से पाटने का गंभीर आरोप लगाया है।
“जनता और पर्यावरण के खिलाफ आपराधिक साजिश” – सुवेंदु अधिकारी
वीडियो पोस्ट करते हुए सुवेंदु अधिकारी ने लिखा,
“भांगर में जो कुछ हो रहा है, वह जनता और पर्यावरण के खिलाफ एक आपराधिक साजिश से कम नहीं है। TMC सरकार इसमें सबसे बड़ी मददगार बनी हुई है।”
उन्होंने दावा किया कि यह तालाब पश्चिम बंगाल सरकार की संपत्ति है और स्वास्थ्य विभाग के तहत अस्पताल के लिए चिन्हित भूमि पर स्थित है।
Another Anandapur in the making under your nose, CP @KolkataPolice?
What is unfolding in Bhangar right now is nothing short of a criminal conspiracy against the people and the environment, and the TMC Government is the biggest facilitator.
In the pitch-black cover of night,… pic.twitter.com/yJ8adMewa6
— Suvendu Adhikari (@SuvenduWB) February 2, 2026
रात के अंधेरे में JCB और डंपरों से भराई का आरोप
सुवेंदु अधिकारी के अनुसार,
“अंधेरी रात के बीच TMC समर्थित लैंड माफिया भांगर के विजयगंज बाजार के प्रवेश द्वार पर स्थित एक बड़े सरकारी तालाब को खुलेआम मिट्टी से भर रहे हैं।”
उन्होंने आरोप लगाया कि
-
भारी संख्या में डंपर और JCB मशीनें बिना किसी प्रशासनिक रोक-टोक के काम कर रही हैं
-
एक महत्वपूर्ण जल स्रोत को जानबूझकर नष्ट किया जा रहा है
-
स्थानीय प्रशासन पूरी तरह आँखें मूंदे बैठा है
मानव-निर्मित आपदा की चेतावनी
बीजेपी नेता ने चेतावनी दी कि इस तरह की अवैध गतिविधियाँ मानव-निर्मित आपदा को जन्म दे सकती हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले आनंदपुर में हुई घटना का ज़िक्र करते हुए कहा कि भांगर में भी उसी तरह की स्थिति बन रही है।
उन्होंने लिखा,
“यहाँ अवैध निर्माण की नींव रखी जा रही है। बिना किसी नियंत्रण के गतिविधियाँ चल रही हैं और सरकारी विभागों की ओर से कोई निगरानी नहीं है।”
“यह शासन नहीं, माफिया राज है”
अपने बयान के अंत में सुवेंदु अधिकारी ने TMC सरकार पर सीधा हमला करते हुए कहा,
“यह शासन नहीं बल्कि माफिया राज है। जलाशयों, पर्यावरण और जनता की सुरक्षा को निजी लाभ और राजनीतिक संरक्षण के लिए व्यवस्थित रूप से खत्म किया जा रहा है।”
फिलहाल इस मामले पर TMC या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel