तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के दौरान फर्जी दस्तावेजों के जरिए मतदान करने का बड़ा मामला सामने आया है। Tamil Nadu पुलिस और इमिग्रेशन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में अब तक करीब 25 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार या हिरासत में लिया गया है, जिससे चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं।
एयरपोर्ट पर पकड़े गए संदिग्ध
जांच एजेंसियों के अनुसार Chennai, Madurai समेत कई एयरपोर्ट्स पर कार्रवाई, विदेश लौटने की तैयारी कर रहे लोगों को हिरासत में लिया गया और उँगलियों पर Indelible Ink (मतदान स्याही) के निशान पाए गए इसके बाद सभी संदिग्धों से पूछताछ शुरू की गई।
किन देशों के नागरिक शामिल?
पुलिस जांच में सामने आया कि अधिकांश आरोपी श्रीलंका के नागरिक हैं, कुछ ब्रिटेन और कनाडा पासपोर्ट धारक भी शामिल और कई लोग चुनाव घोषणा के तुरंत बाद भारत आए जांच एजेंसियों का मानना है कि ये लोग मतदान के बाद कुछ दिन राज्य में रुके रहे ताकि उँगलियों पर लगी स्याही मिट जाए।
#Breaking Foreign nationals arrested for fraudulent voting in #TamilNadu #Assembly elections
About 25 foreigners arrested/detained so far at #Chennai #Madurai airport when they were about to depart #India
More arrests likely soon, report sent to #ECI https://t.co/23pLIRN5yo
— Vijay Kumar S (@vijaythehindu) May 14, 2026
किन कानूनों के तहत कार्रवाई?
पुलिस ने इस मामले में—
- Bharatiya Nyaya Sanhita
- Representation of the People Act 1950
और अन्य संबंधित कानूनों के तहत केस दर्ज किया है। पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट Election Commission of India को भेज दी गई है।
पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले
- 2025 में करीब 100 विदेशी नागरिकों के नाम हटाने की सिफारिश
- जांच में पाया गया कि उनके पास फर्जी वोटर आईडी (EPIC) थे
- 2026 में भी करीब 60 विदेशी नागरिकों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए
NRI वोटिंग के नियम क्या हैं?
चुनाव आयोग के अनुसार—
- केवल वही व्यक्ति ओवरसीज इलेक्टर बन सकता है
- जिसने भारतीय नागरिकता बरकरार रखी हो
- मतदान के समय
- मूल भारतीय पासपोर्ट दिखाना अनिवार्य
जांच जारी, और गिरफ्तारी संभव
अधिकारियों का कहना है कि कई विदेशी नागरिक अभी भी भारत में मौजूद हो सकते हैं, सभी संदिग्ध यात्रियों के डेटा और रिकॉर्ड की जांच जारी है यह मामला चुनावी प्रणाली में फर्जीवाड़े और सुरक्षा खामियों को लेकर गंभीर चिंता पैदा करता है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel