अहमदाबाद विमान हादसा: जले हुए शव, बर्बाद जिंदगी और चीख-पुकार से दहला देश
12 जून 2025 को अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 उड़ान भरने के चंद मिनट बाद ही मेघानीनगर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस भयावह हादसे में 242 लोग सवार थे, जिनमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली, 1 कनाडाई नागरिक, दो पायलट और 10 केबिन क्रू शामिल थे। हादसे की तस्वीरें और वीडियो इतनी दर्दनाक हैं कि उन्हें देख पाना भी मुश्किल है।
क्रैश के बाद की तस्वीरों में अस्पताल ले जाए जा रहे शवों की हालत इतनी बुरी थी कि पहचान कर पाना भी नामुमकिन हो गया। रेस्क्यू टीम जब जले हुए शवों को स्ट्रेचर पर अस्पताल ले जा रही थी, उस वक्त वहां मौजूद एक लड़की के मुंह से अनायास ही चीख निकल गई — “Oh My God…”। यह दृश्य हादसे की भयावहता को बयां करता है।
#BREAKING अहमदाबाद विमान दुर्घटना।
तस्वीरें बचाव कार्यों की बताई जा रही है।
कहा जा रहा है कि सौ से ज्यादा यात्री विमान में थे।
एयर इंडिया का विमान था जो लंदन जा रहा था।#ahmedabad #planecrash #airindia pic.twitter.com/vEQD8zsGqz
— Mukesh Mathur (@mukesh1275) June 12, 2025
हादसे के बाद अस्पतालों में आपात व्यवस्था लागू कर दी गई। 1200 बेड का बंदोबस्त किया गया और हादसे से अस्पताल तक जाने वाली सड़कें आम आवाजाही के लिए बंद कर दी गईं। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी इस फ्लाइट में सवार थे, हालांकि उनकी स्थिति को लेकर आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।
इस हादसे में विमान के टकराने से एक बिल्डिंग भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जो कि डॉक्टरों का हॉस्टल बताया जा रहा है। वहां मौजूद 30 से 40 अंडरग्रेजुएट डॉक्टर घायल हो गए, जिनमें से 1-2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। हॉस्टल में रह रहे UG डॉक्टर श्याम गोविंद ने बताया कि कई छात्र विमान के मलबे की चपेट में आ गए।
#BREAKING अहमदाबाद विमान दुर्घटना।
यह बिल्डिंग विमान क्रैश की चपेट में आ कर बुरी तरह जल गई। बिल्डिंग की हालत देख कर हादसे का अंदाजा लगाया जा सकता है।#ahmedabad #planecrash #airindia #boeing pic.twitter.com/dBywUZcqRJ
— Mukesh Mathur (@mukesh1275) June 12, 2025
रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है, और मौके पर फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस और पुलिस की दर्जनों टीमें तैनात हैं। सायरनों की आवाज और चीख-पुकार से पूरा इलाका दहल उठा है। हादसे के तुरंत बाद एयर इंडिया ने हेल्पलाइन नंबर 1800 5691 444 जारी किया है ताकि परिजन अपनों के बारे में जानकारी हासिल कर सकें।
इस त्रासदी ने एक बार फिर भारत के विमानन सुरक्षा मानकों और आपातकालीन प्रतिक्रिया की समीक्षा की जरूरत को उजागर किया है। देश भर में शोक की लहर है और लोग सोशल मीडिया पर संवेदनाएं प्रकट कर रहे हैं। प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और उद्योगपति गौतम अडानी समेत कई प्रमुख हस्तियों ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया है।