वेलाचरी से कांग्रेस विधायक जेएमएच आसान मौलाना का बयान:
“राज्य की सत्ता से पलनिस्वामी बाहर हैं, मतलब पीएम मोदी बाहर हैं। इसका मतलब है कि सनातन धर्म तमिलनाडु से बाहर हो चुका है और यहां यह हार गया है।”
विधानसभा चुनाव में वेलाचरी सीट से जीत हासिल करने वाले कांग्रेस विधायक जेएमएच आसान मौलाना के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बयान सामने आते ही हिंदू संगठनों और नेटिजन्स ने इसे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला और हिंदू-विरोधी बताया है।
कांग्रेस का तमिलनाडु में प्रदर्शन
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में कांग्रेस ने कुल 5 सीटें जीती हैं और डीएमके के नेतृत्व वाली विजय सरकार को बाहर से समर्थन दे रही है। इस बयान के बाद विपक्षी दलों ने कांग्रेस पर सनातन धर्म के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया है।
लोगों की प्रतिक्रिया:
- “ये हिंदू विरोधी बयान है, कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए”
- “तमिलनाडु में सनातन को बाहर करने की साजिश चल रही है”
- कई यूजर्स ने इसे धार्मिक उन्माद फैलाने वाला बयान करार दिया।
यह घटना तमिलनाडु की सियासत में फिर से सनातन बनाम ड्राविडियन मॉडल की बहस को तेज कर रही है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel