पश्चिम बंगाल में एक ओर नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह चल रहा था, वहीं दूसरी ओर पुरुलिया जिले में एक BJP कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत ने माहौल को तनावपूर्ण बना दिया है।
45 वर्षीय हाबूलाल गोप का शव शुक्रवार (8 मई 2026) सुबह मिलने के बाद परिजनों ने उनकी हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
शादी से लौटते समय हुए लापता
जानकारी के अनुसार, हाबूलाल गोप गुरुवार (7 मई) की शाम अपने भांजे के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे।
लेकिन लौटते समय वह अचानक लापता हो गए। परिवार ने पूरी रात उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
अगले दिन मिला शव, इलाके में सनसनी
अगले दिन सुबह कानाली गाँव के पास उनका शव बरामद हुआ। घटना की खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।
परिवार और BJP ने जताई हत्या की आशंका
मृतक के परिजनों और भाजपा नेताओं ने इसे राजनीतिक हत्या करार दिया है। उनका कहना है कि हाबूलाल गोप पार्टी के ‘शक्ति केंद्र प्रमुख’ थे और बूथ स्तर पर काफी सक्रिय थे, जिसके चलते उन्हें निशाना बनाया गया।
भाजपा जिला नेतृत्व और युवा मोर्चा ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
पश्चिम बंगाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रित किया जा रहा है।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel