प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात पहुँचे। उन्होंने अपने दो दिवसीय दौरे की शुरुआत सूरत में निर्माणाधीन मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर का जायजा लेने से की। इसके बाद वे नर्मदा जिले के डेडियापाडा पहुँचे, जहाँ उन्होंने देवमोगरा मंदिर में पंडोरी माता की पूजा-अर्चना की। पूजा के उपरांत पीएम मोदी ने डेडियापाडा में 4 किमी लंबा भव्य रोड शो किया, जिसमें हजारों की संख्या में जनजातीय समुदाय के लोग शामिल हुए। शनिवार को ही प्रधानमंत्री भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती समारोह में भाग लेंगे और ₹9,700 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। दिन के अंत में, दिल्ली रवाना होने से पहले वे सूरत एयरपोर्ट पर बिहारी समुदाय के लोगों से भी मुलाकात करेंगे।
देवमोगरा माता की जय!
आज जनजातीय गौरव दिवस के दिन भगवान बिरसा मुंडा जी की 150वीं जन्म-जयंती के पवित्र अवसर पर देवमोगरा माता के मंदिर में दर्शन का सौभाग्य मिला। देवी माता से मैंने सभी देशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और उन्नति की कामना की। मेरा आग्रह है कि आप भी इस मंदिर में आकर माता… pic.twitter.com/T9y18Xp7cL
— Narendra Modi (@narendramodi) November 15, 2025
इसके अलावा प्रधानमंत्री 1,900 करोड़ रुपए की लागत से बने 42 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों का उद्घाटन करेंगे। साथ ही असम के डिब्रूगढ़ में निर्मित ‘सक्षमता केंद्र’ तथा मणिपुर के इंफाल में बनाए गए ‘जनजातीय अनुसंधान संस्थान भवन’ को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। जनजातीय क्षेत्रों में कनेक्टिविटी को मजबूती देने के लिए वे गुजरात के 14 जनजातीय जिलों में 250 नई बसों को हरी झंडी दिखाएँगे और 748 किलोमीटर नई सड़कों के निर्माण के साथ 14 बहु-विपणन केंद्रों की आधारशिला भी रखेंगे। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री 2,320 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले 50 नए एकलव्य विद्यालयों का शिलान्यास भी करेंगे।
#WATCH | Gujarat: Prime Minister Narendra Modi conducts a roadshow in Narmada.
(Video: ANI/DD) pic.twitter.com/uwtHAzsXDc
— ANI (@ANI) November 15, 2025
गुजरात दौरे के दौरान पीएम मोदी सूरत स्थित बुलेट ट्रेन स्टेशन के निर्माण कार्य की भी समीक्षा करेंगे। वे मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर की प्रगति का जायजा लेंगे, जो भारत की पहली हाई-स्पीड रेल परियोजना है। 508 किलोमीटर लंबी यह लाइन गुजरात, महाराष्ट्र और दादरा-नगर हवेली के प्रमुख शहरों को आपस में जोड़ेगी और देश की परिवहन व्यवस्था में ऐतिहासिक बदलाव लाएगी।
इसी बीच केंद्र सरकार ने घोषणा की है कि प्रधानमंत्री 19 नवंबर 2025 को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त जारी करेंगे। इस योजना के तहत किसानों को सालाना 6,000 रुपए की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में दी जाती है। अब तक 20 किस्तों के माध्यम से 11 करोड़ से अधिक किसानों को 3.70 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि दी जा चुकी है। योजना का लाभ वे ही किसान उठा पाएँगे जिनकी भूमि का विवरण पोर्टल पर दर्ज है और जिनके बैंक खाते आधार से जुड़े हुए हैं।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel