श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने शनिवार (13 दिसंबर 2025) को अयोध्या में हुई बैठक में एक अहम निर्णय की घोषणा की। ट्रस्ट ने राम मंदिर आंदोलन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले कारसेवकों और श्रद्धालुओं की स्मृति में एक भव्य स्मारक के निर्माण की योजना को मंजूरी दी है। यह स्मारक राम मंदिर आंदोलन से जुड़े बलिदानों को स्थायी श्रद्धांजलि के रूप में स्थापित करेगा।
ट्रस्ट ने यह भी फैसला लिया है कि जिस स्थान पर मंदिर निर्माण के दौरान रामलला अस्थायी मंदिर में विराजमान रहे थे, वहां भी एक भव्य मंदिर का निर्माण किया जाएगा। यह स्थान मूल जन्मस्थान मंदिर के बेहद निकट है। दरअसल, भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए लॉकडाउन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में रामलला को टेंट से हटाकर अस्थायी मंदिर में स्थापित किया गया था। उसी स्थान पर श्रद्धालुओं ने लंबे समय तक रामलला के दर्शन किए, और अब उसी पवित्र भूमि पर एक नया भव्य मंदिर बनाया जाएगा।
A meeting of the Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust was held today under the chairmanship of Pujya Shri Mahant Nritya Gopal Das, in which various issues were discussed, including the programs proposed for Pratishtha Dwadashi.
The Trust has decided that, at the place where… pic.twitter.com/c1O4r636WB
— Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra (@ShriRamTeerth) December 13, 2025
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता महंत नृत्य गोपाल दास ने की। बैठक में प्राण प्रतिष्ठा द्वादशी और राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ से जुड़े कार्यक्रमों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। ट्रस्ट के अनुसार, प्रस्तावित नया मंदिर और उससे सटा स्मारक राम मंदिर आंदोलन में हुए बलिदानों की स्मृति को चिरस्थायी बनाएगा।
गौरतलब है कि वर्ष 1990 में राम मंदिर निर्माण की मांग को लेकर हुए आंदोलन के दौरान पुलिस कार्रवाई में कई कारसेवकों की मृत्यु हुई थी। यह घटनाएँ विशेष रूप से 30 अक्टूबर और 2 नवंबर 1990 को हुई थीं। उस समय की मुलायम सिंह यादव सरकार ने 28 मौतों की आधिकारिक पुष्टि की थी, जबकि हिंदू संगठनों का दावा रहा है कि मृतकों की संख्या इससे अधिक थी।
ट्रस्ट ने यह भी जानकारी दी कि प्राण प्रतिष्ठा द्वादशी के कार्यक्रम अंगद टीला पर आयोजित किए जाएंगे। 27 से 31 दिसंबर 2025 तक मंडल पूजा, श्रीरामचरितमानस का अखंड पाठ, राम कथा, भजन संध्या और विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया जाएगा। ये सभी कार्यक्रम श्रद्धा, स्मृति और सांस्कृतिक चेतना को समर्पित होंगे।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel