पंजाब इन दिनों भीषण बाढ़ की चपेट में है, जहाँ हजारों लोग प्रभावित हुए हैं और दर्जनों जिलों में पानी भरा हुआ है। राज्य के कई गाँव जलमग्न हो चुके हैं और बड़ी संख्या में लोग बेघर हो गए हैं। इस संकट की घड़ी में मदद के लिए न केवल प्रशासन और एनजीओ बल्कि बॉलीवुड सितारे भी आगे आ रहे हैं। अभिनेता रणदीप हुड्डा गुरदासपुर पहुँचे और वहाँ बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद करते दिखाई दिए। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
पंजाब में बाढ़ के दौरान राहत व्यवस्था में रणदीप हुड्डा मुंबई से पंजाब पहुंच कर खुद पानी में उतर राहत काम करवा रहे हैं |
और पाकिस्तान में आई बाढ़ पर डोनेट करने वाला खान गैंग अभी एक पोस्ट तक नहीं कर पाया |@RandeepHooda pic.twitter.com/wTv6THzQs4
— THE JAT ASSOCIATION (@Jatassociation) September 4, 2025
गुरदासपुर बाढ़ का सबसे बड़ा केंद्र बन गया है। पंजाब सरकार के अनुसार, कुल 1,655 गाँव प्रभावित हुए हैं, जिनमें अकेले गुरदासपुर जिले के 324 गाँव जलभराव से जूझ रहे हैं। यहाँ के हजारों परिवारों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इसी हालात को देखते हुए रणदीप हुड्डा, ग्लोबल सिख एनजीओ के संस्थापक अमरप्रीत सिंह और उनके दोस्त मनिंदर सिंह के साथ मिलकर राहत सामग्री बाँटने के लिए मैदान पर उतरे। एनजीओ के स्वयंसेवकों की मदद से ज़रूरतमंद परिवारों तक भोजन, कपड़े और दवाइयाँ पहुँचाई जा रही हैं। रणदीप ने अपने इंस्टाग्राम पर भी राहत कार्यों की तस्वीरें साझा कीं।
एनजीओ ने अपने पोस्ट में लिखा— “पंजाब बाढ़ राहत 2025। रणदीप हुड्डा हमेशा की तरह पंजाब के साथ खड़े हैं। वह ग्राउंड ज़ीरो पर ग्लोबल सिख्स के साथ मौजूद हैं और हमारे राहत प्रयासों में सहयोग दे रहे हैं। साथ मिलकर हम आशा और मदद पहुँचाते रहेंगे।”
फसल और भूमि पर भारी असर पड़ा है। रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब में लगभग 1,75,216 हेक्टेयर भूमि बाढ़ की चपेट में आई है। केवल गुरदासपुर में ही 40,169 हेक्टेयर फसल भूमि डूब गई। इसके अलावा फिरोजपुर (111 गाँव), अमृतसर (190 गाँव), होशियारपुर (121 गाँव), कपूरथला (123 गाँव) और संगरूर (107 गाँव) भी गंभीर रूप से प्रभावित हुए हैं। वहीं मानसा, फाजिल्का और अन्य जिलों में भी बड़ी संख्या में कृषि भूमि बर्बाद हुई है।
बचाव और राहत कार्य लगातार जारी हैं। अब तक लगभग 19,474 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है, जिनमें सबसे अधिक गुरदासपुर (5,581) और अमृतसर (2,734) से हैं। राज्य में कुल 167 राहत शिविर चल रहे हैं, जिनमें बरनाला जिले में सबसे ज़्यादा 29 शिविर संचालित हैं।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel