रेलवे मंत्रालय ने उदयपुर से जयपुर और आगरा कैंट जाने वाली दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को बंद करने का फैसला किया है। यह सेवाएं 15 फरवरी से बंद हो जाएंगी, जिससे उदयपुर के यात्रियों को बड़ा झटका लगा है। हालांकि रेलवे ने राहत देते हुए इनकी जगह एक नई उदयपुर–असरवा (अहमदाबाद) वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू करने की मंजूरी दी है।
नई वंदे भारत ट्रेन से यात्रा होगी तेज और सुविधाजनक
रेल मंत्रालय के अनुसार, उदयपुर और असरवा (अहमदाबाद) के बीच शुरू होने वाली नई वंदे भारत ट्रेन से दोनों शहरों के बीच यात्रा और अधिक तेज, आरामदायक और सुविधाजनक होगी।
पूरा टाइम टेबल देखें
-
ट्रेन नंबर 26963 उदयपुर–असरवा वंदे भारत एक्सप्रेस
-
उदयपुर सिटी से प्रस्थान: सुबह 6:10 बजे
-
प्रमुख स्टॉपेज: जवार, डूंगरपुर, हिम्मतनगर
-
असरवा आगमन: सुबह 10:25 बजे
-
-
ट्रेन नंबर 26964 असरवा–उदयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस
-
असरवा से प्रस्थान: शाम 5:45 बजे
-
उदयपुर सिटी आगमन: रात 10:00 बजे
-
यह ट्रेन मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन चलेगी।
क्यों बंद की गईं पुरानी वंदे भारत ट्रेनें?
इंडियन रेलवे के मुताबिक, 20979/20980 उदयपुर–जयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस और 20981/20982 उदयपुर–आगरा कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस को कम यात्री संख्या के कारण बंद किया गया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, रास्ते में कम स्टॉपेज होने से बीच के शहरों के यात्रियों को पर्याप्त लाभ नहीं मिल पाया, जिससे सवारी घटती गई।
रेलवे फिलहाल सभी रूटों की समीक्षा कर रहा है और जिन रूटों पर मांग कम है, वहां सेवाओं को पुनर्गठित या बंद किया जा रहा है। गौरतलब है कि उदयपुर–जयपुर और उदयपुर–आगरा कैंट वंदे भारत ट्रेनें सप्ताह में तीन-तीन दिन संचालित होती थीं।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel