कासगंज जिले के सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र में रुपए के लेन-देन को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बुधवार (3 सितंबर 2025) की शाम गाँव नवाबगंज नगरिया में राजकुमार नामक युवक ने इरशाद से उधार दिए पैसे माँगे। इसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि इरशाद के भाई असलम और शमशुल उर्फ शुल्ला ने धारदार हथियार से राजकुमार और उसके साथी टिंकू पर हमला कर दिया।
हमले में गंभीर रूप से घायल राजकुमार को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं टिंकू घायल अवस्था में बच गया। इस घटना से गाँव में सनसनी फैल गई। मृतक के पिता की तहरीर पर दोनों आरोपित भाइयों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया।
कासगंज ~ #SP_KSJ के निर्देशन में थाना सिकन्दरपुर वैश्य, पटियाली, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा थाना सिकन्दरपुर वैश्य क्षेत्रान्तर्गत ग्राम नवाबगंज नगरिया में हुई हत्या की घटना के वांछित 02 अभि0गण को घटना के अन्दर 12 घंटे दौराने पुलिस मुठभेड किया घायल/गिरफ्तार, अभि0गण के… pic.twitter.com/hastAwsIU8
— KASGANJ POLICE (@kasganjpolice) September 3, 2025
पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर विशेष टीमों का गठन किया गया और आरोपितों की तलाश शुरू की गई। गुरुवार (4 सितंबर 2025) को बूढ़ी गंगा पुलिया, उस्मानपुर मार्ग पर पुलिस ने घेराबंदी की। खुद को घिरता देख आरोपितों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दोनों के पैरों में गोली मारी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपितों के पास से दो अवैध तमंचे, चार जिंदा कारतूस और चार खोखा कारतूस बरामद किए गए। दोनों आरोपी पहले भी कई संगीन मामलों में जेल जा चुके हैं। फिलहाल पुलिस आरोपितों से गहन पूछताछ कर रही है ताकि घटना से जुड़े अन्य पहलुओं का भी खुलासा हो सके।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel