अगर आप उत्तर प्रदेश पुलिस में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है। उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर (SI) और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, और आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार uppbpb.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। इसके साथ ही आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख भी 19 जनवरी 2026 ही है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 537 पदों को भरा जाएगा। इनमें सब इंस्पेक्टर (SI) के 112 पद शामिल हैं। इसके अलावा असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (क्लर्क) के 311 पद और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (अकाउंट्स) के 114 पद निर्धारित किए गए हैं। इस तरह यह भर्ती विभिन्न श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए एक बड़ा अवसर लेकर आई है।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाना होगा। होमपेज पर संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करने के बाद उन्हें खुद को रजिस्टर करना होगा। रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद उम्मीदवार आवेदन फॉर्म भर सकते हैं और आवश्यक विवरण दर्ज कर उसे सबमिट कर दें। फॉर्म जमा करने के बाद पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं, अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये निर्धारित किया गया है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ लें, ताकि पात्रता और अन्य शर्तों की पूरी जानकारी मिल सके।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel