उत्तर प्रदेश में बुधवार (13 मई 2026) को आए बेमौसम भारी बारिश और तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई है। इस प्राकृतिक आपदा में अब तक 101 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 50 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने त्वरित राहत और मुआवजे का बड़ा ऐलान किया है।
24 घंटे के भीतर मुआवजा देने के निर्देश
सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि, सभी पीड़ितों को 24 घंटे के भीतर मुआवजा दिया जाए , राजस्व और कृषि विभाग तत्काल नुकसान का सर्वे करें और बीमा कंपनियों के साथ मिलकर सही आकलन किया जाए उन्होंने कहा कि राहत कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिलों में भारी तबाही, सबसे ज्यादा मौतें इन इलाकों में
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कई जिलों में भारी नुकसान हुआ है—
- प्रयागराज: 21 मौतें
- भदोही: 18 मौतें
- मिर्जापुर: 15 मौतें
- फतेहपुर: 10 मौतें
- उन्नाव और बदायूं: 6-6 मौतें
- बरेली और प्रतापगढ़: 4-4 मौतें
- अन्य जिलों में भी जनहानि
इस आपदा ने पूरे प्रदेश में भयावह स्थिति पैदा कर दी है।
प्रशासन अलर्ट, मौके पर पहुंचेंगे अधिकारी
मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों और संबंधित विभागों को—
- घटनास्थल पर तुरंत पहुंचने
- नुकसान का जायजा लेने
- राहत कार्यों को तेज करने
के सख्त निर्देश दिए हैं।
मौसम की मार से बढ़ी चिंता
अचानक आए इस तूफान और बारिश ने फसलों, मकानों और बिजली व्यवस्था को भी भारी नुकसान पहुंचाया है। विशेषज्ञों के अनुसार, बदलते मौसम पैटर्न के कारण ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel