13 साल से कोमा में रहने वाले हरीश राणा को सुप्रीम कोर्ट से मिली इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद 14 मार्च को एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया। हरीश राणा का देखरेख कर रहे 10 डॉक्टरों का मेडिकल बोर्ड लगातार उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
अस्पताल सूत्रों के अनुसार, हरीश को वेंटिलेटर और अन्य लाइफ सपोर्ट सिस्टम से हटा कर सामान्य बेड पर शिफ्ट किया गया है। उनका न्यूट्रिशन सपोर्ट सिस्टम फिलहाल बंद कर दिया गया है और वाइटल पैरामीटर्स की नियमित जांच भी नहीं की जा रही है। हरीश को केवल ब्रेन से संबंधित दवाइयां दी जा रही हैं।
एम्स प्रशासन परिवार की काउंसलिंग भी कर रहा है। परिवार को मानसिक और भावनात्मक रूप से तैयार करने के लिए मनोचिकित्सकों की टीम लगातार उनके माता-पिता और भाई-बहन से संपर्क में है। हरीश के साथ परिवार का एक सदस्य हर समय रह सकता है। उनकी मां ज्यादातर समय उनके पास रहती हैं, जबकि पिता, भाई और बहन भी उनसे मिलने आते हैं।
हरीश राणा की स्थिति और इच्छामृत्यु की प्रक्रिया पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, जिससे उन्हें सम्मानजनक मृत्यु सुनिश्चित की जा सके और परिवार को इस कठिन समय में सहारा मिल सके।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel