अमेरिकी राजधानी वाशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस के पास हुई गोलीबारी के बाद सुरक्षा और आव्रजन से जुड़े नियमों को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है। इस घटना में एक नेशनल गार्ड सैनिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हुआ। हमले का आरोप रहमानुल्लाह लाकानवाल नामक व्यक्ति पर है, जो सितंबर 2021 में अफगानिस्तान से अमेरिका पहुँचा था। घटना के बाद अमेरिकी प्रशासन ने अफगान पासपोर्ट पर वीजा जारी करने की प्रक्रिया तत्काल प्रभाव से रोक दी है। विदेश विभाग ने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम बताते हुए कहा कि फिलहाल वीज़ा जारी करने से संबंधित सभी प्रक्रियाएँ स्थगित रहेंगी।
USCIS has halted all asylum decisions until we can ensure that every alien is vetted and screened to the maximum degree possible. The safety of the American people always comes first.
— USCIS Director Joseph B. Edlow (@USCISJoe) November 28, 2025
इसके साथ ही यूएस सिटिजनशिप एंड इमीग्रेशन सर्विसेज (USCIS) ने सभी शरण मामलों पर निर्णय लेने की प्रक्रिया भी रोक दी है। USCIS निदेशक जोसेफ बी. एडलो ने कहा कि अमेरिकी नागरिकों की सुरक्षा सर्वोपरि है और जब तक सभी विदेशी आवेदकों की गहन जाँच पूरी नहीं हो जाती, किसी भी शरण आवेदन पर निर्णय नहीं लिया जाएगा।
अधिकारियों के अनुसार, बुधवार दोपहर 17वीं और आई स्ट्रीट के पास दो नेशनल गार्ड जवान गश्त पर थे, तभी आरोपित रहमानुल्लाह ने अचानक उन पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में वह घायल हुआ और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला है कि वह ‘ऑपरेशन Allies Welcome’ के तहत 2021 में अमेरिका आया था, जब तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा किया था। उसने दिसंबर 2024 में शरण के लिए आवेदन किया था और अप्रैल 2025 में उसे मंजूरी मिल गई थी। अधिकारियों के अनुसार उसका कोई पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है।
The Department of State has IMMEDIATELY paused visa issuance for individuals traveling on Afghan passports.
The Department is taking all necessary steps to protect U.S. national security and public safety.
— Department of State (@StateDept) November 28, 2025
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस हमले को “आतंकी कार्रवाई” करार दिया और कहा कि ऐसे विदेशी नागरिकों को अमेरिका में रहने की इजाजत नहीं दी जा सकती जो देश के लिए खतरा बनें। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस घटना के लिए सभी अफगान नागरिकों को जिम्मेदार ठहराना उचित नहीं होगा। रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने बताया कि सुरक्षा बढ़ाने के लिए वाशिंगटन डीसी में अतिरिक्त 500 नेशनल गार्ड तैनात किए जा रहे हैं। इससे पहले ही 2,200 जवान सुरक्षा और आव्रजन निगरानी अभियान का हिस्सा हैं।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel