उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में सोशल मीडिया पर की गई एक आपत्तिजनक पोस्ट ने तनाव का माहौल पैदा कर दिया। शेखूपुर कस्बे के एक युवक ने अपने फेसबुक अकाउंट से हिंदू देवी-देवताओं के बारे में अभद्र टिप्पणी की, जो देखते ही देखते वायरल हो गई। पोस्ट सामने आते ही स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों में रोष फैल गया और मामला तेजी से गंभीर हो गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक @budaunpolice के निर्देशानुसार जनपद में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना सिविल लाइंस पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक पर हिन्दु देवी- देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाले 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय द्वारा 14 दिवस न्यायिक हिरासत में भेजा गया। pic.twitter.com/BdId51OrLE
— Budaun Police (@budaunpolice) November 28, 2025
यह घटना थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के शेखूपुर कस्बे की बताई जा रही है। नई बस्ती निवासी इशाक मोहम्मद की पोस्ट को कई लोगों ने आपत्तिजनक बताया और इसका विरोध शुरू हो गया। संगठन के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में सिविल लाइंस थाने पहुँचे और युवक के खिलाफ तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की माँग की। उनका कहना था कि आरोपित पहले भी ऐसे व्यवहार कर चुका है और इससे स्थानीय माहौल खराब होने की आशंका रहती है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक @budaunpolice
के निर्देशानुसार जनपद में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना सिविल लाइंस पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक पर हिन्दु देवी- देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाले 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय द्वारा 14 दिवस न्यायिक हिरासत में भेजा गया। https://t.co/13naD0Cgz6 pic.twitter.com/APa8uVv8sd
— Budaun Police (@budaunpolice) November 28, 2025
पुलिस ने मामला गंभीरता से लेते हुए इशाक मोहम्मद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर इस तरह की भड़काऊ और अपमानजनक पोस्ट पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी, ताकि किसी भी तरह की सांप्रदायिक तनाव की स्थिति पैदा न हो।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel